{"_id":"5e5556fc8ebc3ef3cb3ffc6e","slug":"bissnesman-dai-mainpuri-news-agr431232596","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने दी जान
विज्ञापन
25एमएनपी-32-मृतक सुभाष चंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। गांव दलेलनगर निवासी लकड़ी व्यापारी ने कर्जदारों के तकादे से तंग आकर खुदकुशी कर ली। शव सोमवार की रात कमरे में फंदे पर लटका मिला। घरवालों के अनुसार सूदखोर तकादा करने के साथ ही परेशान कर रहे थे। मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी 45 वर्षीय सुभाष दिवाकर की लकड़ी की टाल है। उनका पुत्र कोटा राजस्थान में पढ़ाई कर रहा है। उसकी पढ़ाई के लिए सुभाष ने ब्याज पर कुछ सूदखोरों से कर्ज लिया था। घरवालों का आरोप है कि सूदखोर अब सुभाष पर रुपये वापस लौटने का दबाव बना रहे थे, जबकि वह ब्याज भी दे रहा था। दरवाजे पर आकर उसे परेशान भी किया जा रहा था। दबाव के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
सोमवार की देर रात करीब पौने दस बजे उन्होंने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र संजय दिवाकर की ओर से थाने में अज्ञात सूदखोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दिन दूनी रात चौगुना बढ़ता है ब्याज
घरवालों का कहना है कि मोटे ब्याज पर लिया गया कर्ज दिन दूना और रात चौगुने की रफ्तार के साथ बढ़ता है। सूदखोर पहले तो भरोसे में लेकर कर्ज देते हैं। इसके बाद ब्याज के रूप में अपनी मनमानी चलाते हैं। रुपये देने में जरा भी देर हुई तो ब्याज भी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं घर पर आकर लेनदार को धमकाना और तमाम तरह से परेशान भी करते हैं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सूदखोरों के विरुद्ध जांच कर सख्त कार्रवाई करेगी।
ऋषि कुमार, प्रभारी निरीक्षक