{"_id":"69fb84878d7a5cb9fe0f987d","slug":"bird-feeders-were-installed-in-schools-to-quench-the-thirst-of-birds-a-youth-team-came-forward-to-quench-the-thirst-of-birdsbird-feeders-were-installed-in-schools-to-quench-the-thirst-of-birds-a-youth-team-came-forward-to-quench-the-thirst-of-birds-agra-news-c-421-1-fsk1001-7424-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पक्षियों की प्यास बुझाने को स्कूलों में लगाए परिंडे, पक्षियों की प्यास बुझाने को आगे आई युवा टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पक्षियों की प्यास बुझाने को स्कूलों में लगाए परिंडे, पक्षियों की प्यास बुझाने को आगे आई युवा टीम
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए राहत की पहल करते हुए टीम कोरोना वॉरियर ऋषि बॉक्सर रामू के सानिध्य में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न स्थानों पर परिंडे (कृत्रिम जल स्रोत) लगाने का अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-21 स्थित ऋषि रामू चौराहे से टीम प्रमुख ऋषि ने परिंडे बांधकर की।
टीम संयोजक ऋषि ने बताया उनकी टीम हर वर्ष गर्मियों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर उनमें नियमित पानी भरने का कार्य करती है। साथ ही टीम दाना-पानी की व्यवस्था और पौधरोपण जैसे कार्यों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में, जहां पानी की उपलब्धता नहीं है, वहां विशेष रूप से परिंडे लगाए जा रहे हैं। टीम के बॉक्सर रामू ने कहा कि इस भीषण गर्मी में हमें बेजुबान पक्षियों की पीड़ा को समझना चाहिए, क्योंकि पक्षी हमारे पर्यावरण और जीवन चक्र को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गौरतलब है कि ऋषि और रामू यह अभियान अपने निजी खर्च पर चला रहे हैं। इसके साथ ही दोनों भाई गरीब बच्चों को निशुल्क प्राइवेट ट्यूशन भी दे रहे हैं। फीस के स्थान पर एक पौधा लगाने या एक परिंडा लगाने का संदेश दे रहे हैं। अभियान के दौरान कोरोना वॉरियर ऋषि, बॉक्सर रामू, पायल कुमारी, पूजा शर्मा, कृपा राजपूत, मानवी शर्मा, रोशनी, खुशी जाटव, कृष्णा सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।