फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bikers gang broke the chain from the neck of the woman going from Activa with her husband

Agra: बाइकर्स गैंग का आतंक, पति के साथ एक्टिवा से जा रही महिला के गले से तोड़ी चेन, जूम मीटिंग कर रहे युवक का ले उड़े मोबाइल

Sat, 09 Jul 2022 08:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 08:36 PM IST
सार

शहर में बाइकर्स गैंग ने दो वारदातों को अंजाम दिया। पहली घटना में पति के साथ एक्टिवा से जा रही महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। एक्टिवा से गिरकर महिला घायल हो गई। वहीं दूसरी घटना में सड़क किनारे जूम मीटिंग करते समय युवक से मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन
bikers gang broke the chain from the neck of the woman going from Activa with her husband
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

ताजनगरी आगरा में 24 घंटे के भीतर बाइकर्स गैंग ने दो वारदात को अंजाम दिया। सदर के फूल सैय्यद चौराहे पर एक्टिवा सवार महिला की चेन लूट ली। महिला गिरकर घायल हो गई। वहीं नुनिहाई में बदमाशों ने आटो मोबाइल कंपनी के सेल्समैन का मोबाइल लूट लिया। 

विज्ञापन


केदार नगर, शाहगंज निवासी सुनील कुमार, पत्नी निधि और बेटी के साथ शुक्रवार रात लगभग 10 बजे एक्टिवा पर ताजगंज क्षेत्र से घर लौट रहे थे। फूल सैय्यद चौराहा पार करते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने निधि के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। एक्टिवा सहित दंपती और बच्ची गिर गए। निधि को ज्यादा चोट लगी। सूचना पर सदर थाने की पुलिस पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी वारदात शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे हुई। मुरली विहार, शाहगंज निवासी प्रेमचंद शर्मा एक ऑटो मोबाइल कंपनी में सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि शाम को चार बजे उनकी जूम मीटिंग चल रही थी। इसके लिए वो नुनिहाई में सड़क पर एक्टिवा खड़ी करके मीटिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। एक बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद शाहदरा की तरफ भाग गए। उन्होंने दो किलोमीटर तक पीछा भी किया लेकिन सफल नहीं हुए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed