{"_id":"67d10ccf1db93c94f50adb2f","slug":"bikers-gang-became-active-on-holi-two-women-were-robbed-in-fatehabad-police-could-not-find-any-clue-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: होली पर बाइकर्स गैंग हुआ सक्रिय, फतेहाबाद में दो महिलाओं से हुई लूट; पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: होली पर बाइकर्स गैंग हुआ सक्रिय, फतेहाबाद में दो महिलाओं से हुई लूट; पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग
Wed, 12 Mar 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Mar 2025 09:59 AM IST
सार
आगरा में होली के अवसर पर बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। फतेहाबाद क्षेत्र में इस गैंग ने 24 घंटे के अंदर दो महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
लुटेरे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
होली को लेकर पुलिस का अलर्ट है। शहरभर में पैदल मार्च किया जा रहा है। वहीं फतेहाबाद मार्ग पर 24 घंटे में महिलाओं के साथ लूट की दो वारदात हो गईं। ऑटो गैंग ने मंगलवार दोपहर को महिला से मोबाइल, बाली और मंगलसूत्र लूट लिया। सोमवार दोपहर को बाइकर्स गैंग महिला के गले से चेन चेन लूट ले गए थे।
हज्जूपुरा, ताजगंज निवासी पूनम राठौर की ससुराल गांव कलाल खेरिया में है। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे वह ससुराल जाने के लिए मुगल पुलिया से ऑटो में बैठीं। ऑटो में पहले से दो महिलाएं और एक पुरुष बैठा था। पहले से बैठी हुई महिला ने रास्ते में उल्टी आने की कहकर ऑटो रुकवाया। इसके बाद पूनम को बीच में बैठा लिया।
आरोप है कि थोड़ा आगे जाने पर युवक ने चाकू निकाल लिया। उनकी गर्दन पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल, मंगलसूत्र, कानों की बालियां लूट लीं। रमाडा कट के पास ऑटो से धक्का दे दिया। इसके बाद फतेहाबाद की तरफ भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे। मगर, ऑटो का सुराग नहीं लग सका। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि लाल रंग के ऑटो में सवार हुई थीं। महिला ने टाप्स और मंगलसूत्र उतरवाने की बात कही है। पड़ताल की जा रही है। चेन लूट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: कर्ज में डूबे जूता व्यापारी ने दी जान, अब वायरल हो रहा सुसाइड नोट; लिखा कुछ ऐसा...कर्जदारों के उड़े होश
फतेहाबाद मार्ग पर चेन लूट की घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई थी। पार्श्वनाथ पंचवटी प्रेरणा निवासी सुधा पैदल सड़क पार करके एक रेस्तरां में जा रही थीं। रमाडा होटल की तरफ से बाइक पर दो बदमाश आए। उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। घटना के बाद पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन सुराग नहीं मिल सका। लुटेरों की तलाश के लिए सीसीटीवी देख रहेलूट की घटनाएं हुई हैं। फतेहाबाद मार्ग के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। टीम को लगाया गया है। -सोनम कुमार, डीसीपी सिटी