{"_id":"65afcefef714d004dd031969","slug":"bikers-gang-became-active-in-agra-police-exposed-robbery-then-miscreants-committed-another-crime-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सक्रिय हुआ बाइकर्स गैंग: पुलिस ने एक लूट का किया खुलासा, तब तक बदमाशों ने कर दी दूसरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सक्रिय हुआ बाइकर्स गैंग: पुलिस ने एक लूट का किया खुलासा, तब तक बदमाशों ने कर दी दूसरी वारदात
Tue, 23 Jan 2024 08:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 08:06 PM IST
सार
आगरा में बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। खुलेआम वारदतों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी जा रही है। हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिस ने एक वारदात का खुलासा किया, तब तक बदमाशों ने छात्र से मोबाइल लूट कर दूसरी घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
हरीपर्वत चौराहा पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने पालीवाल पार्क रोड पर 10 जनवरी को जूता कारीगर से हुई लूट का खुलासा किया। वहीं बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने वजीरपुरा में छात्र से मोबाइल लूटकर दूसरी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश में लगी है।
बृज कॉलोनी आगरा रोड मैनपुरी निवासी वीकेश कुमार आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले उनका टैबलेट खराब हो गया। जिससे ऑनलाइन पढ़ाई करने में परेशानी हो रही थी। रविवार को वह संजय प्लेस में उसे ठीक कराने के लिए आए। दुकान पर रिपेयरिंग के लिए देकर वजीरपुरा अपनी बुआ के घर चले गए। रात करीब 9 बजे एक दोस्त का फोन आ गया। जब वह बात करने लगे तो नेटवर्क ठीक से नहीं आ रहे थे। इस पर वह घर के बाहर आ गए। तभी जीरपुरा रोड से दो बाइक सवार आए और झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। उन्होंने पीछा भी किया। मगर, हाथ नहीं आए।
हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।