फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding miscreants shot young man going to court in Agra seriously injured

Agra: तारीख पर कोर्ट जा रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली, बीच सड़क हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत

Wed, 19 Jun 2024 11:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 11:45 AM IST
सार

तारीख पर कोर्ट जा रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच सड़क हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Bike riding miscreants shot young man going to court in Agra seriously injured
गोली लगने के बाद घायल राकेश - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह बाइक सवार हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी। खबर देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


घटना कागारौल थाना क्षेत्र के दीगरौता माईनर के पास की है। थाना क्षेत्र के नगला ब्रिज निवासी महेंद्र सिंह अपने भाई राकेश बघेल (45) के साथ सुबह 7.15 बजे घर से कोर्ट जाने के लिए थे। उन्हें एक मामले की तारीख पर कोर्ट पहुंचना था। 
विज्ञापन


दीगरौता माईनर के पास 7:40  बजे पल्सर बाइक से हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली राकेश के पीठ पर लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र ने बताया कि हम लोग कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में भाई राकेश को गोली मार दी गई। हमने पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed