{"_id":"61856fd3c4f5f649fe73e2bc","slug":"bike-riders-spread-panic-on-diwali-night-mainpuri-news-agr5136863170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात बाइक सवारों ने फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात बाइक सवारों ने फैलाई दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात लोग दिवाली की खुशियां मना रहे थे। वहीं दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने कई मोहल्लों में दहशत फैला दी। हाथों में डंडा लिए इन लोगों ने कई लोगों पर हमला किया। जब तक लोग कुछ समझ पाते यह लोग भाग निकले।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब नौ बजे दो बाइकों पर पांच युवक जो हाथ में लाठी-डंडे लिए हुए थे। चूनावाली गली में इन लोगों ने आतिशबाजी चला रहे लोगों पर डंडे बरसाए, इसके अलावा मोहल्ला जाटवान, मनिहारान में रास्ते में लोगों को डंडा मारे। जब तक लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार वहां से भाग गए।
मोहल्ला कानून गोयान के बाद वह लोग नजर नहीं आए। बाइक सवारों द्वारा की गई डंडेबाजी में नौ साल की बच्ची भी घायल हुई। एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। युवकों द्वारा हमले का शिकार हुए कुछ लोगों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।