फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riders snatched a bag full of cash worth1.38 lakh from the couple in mainpuri 

मैनपुरी: बाइक सवारों ने दंपती से 1.38 लाख रुपये की नगदी से भरा थैला छीना, सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध

Wed, 30 Mar 2022 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 01:52 PM IST
सार

बैंक से 1.38 लाख रुपये की नगदी से भरा थैला लेकर दंपती साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवारों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया। राहगीर ने बदमाश पर पत्थर मारा, लेकिन बदमाश बचकर निकल गए। 

विज्ञापन
Bike riders snatched a bag full of cash worth1.38 lakh from the couple in mainpuri 
घटना की जानकारी देते दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी रोड पर मंगलवार की शाम बाइक सवार लुटेरे साइकिल से घर जा रहे दंपती का थैला छीनकर भाग गए। थैले में बैंक से निकालकर लाए गए 1.38 लाख रुपये रखे थे। महिला ने बताया कि वह घर का लिंटर डलवाने के लिए रुपये लेकर आई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी सुनील दिवाकर मंगलवार की दोपहर पत्नी कुसमा देवी के साथ कटरा समान स्थित बैंक शाखा से रुपये निकालने के लिए आए थे। दंपती ने खाता से 1.38 लाख रुपये निकालने के बाद एक थैले में रख लिए थे। शाम करीब तीन बजे दंपती साइकिल से गांव वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


दोनों जब मैनपुरी रोड पर गांव डांडेहार के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछ से बाइक पर आए दो बदमाशों ने दंपती का रुपयों से भरा थैला छीन लिया। वारदात के बाद बाइक को वापस मोड़ा और कटरा समान की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में कॉबिंग की गई लेकिन हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी देखे। वहां कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी। घटनास्थल पर मौजूद एक ग्रामीण ने बताया कि वारदात करने के बाद जब बदमाश मुड़कर भागे तो सुनील ने शोर मचाया। तब एक राहगीर ने बदमाश पर पत्थर मारा, लेकिन बदमाश बचकर निकल गए।


थानाध्यक्ष किशनी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में जांच के दौरान एक संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस जल्द ही उसका पता लगाकर घटना का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed