फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies after being hit by a truck

Agra News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a truck
सहावर। एटा रोड पर तेल डिपो के समीप ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सड़क हादसे में मौत अमित कुमार (20) निवासी मोहल्ला अवंतीबाई नगर की हुई। वह शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे ग्राम खुदा ताल से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहीं दावत खाने के बाद वापस आ रहा था। जब वह एटा रोड पर तेल डिपो के पास पहुंचा तो सहावर की ओर से आ रही बाइक से वह टकरा गया। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वहीं पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार बताया कि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed