फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike Accident At Firozabad Highway Two Youth Dies

हादसा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 01 Nov 2021 06:51 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Nov 2021 06:51 PM IST
सार

फिरोजाबाद से आगरा जा रहे बाइक सवार युवक, टूंडला के निकट हाइवे पर डिवाइडर से बाइक टकरा गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक इलाज के लिए ले जाया जाता उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Bike Accident At Firozabad Highway Two Youth Dies
दुघर्टनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद हाइवे पर हजरतपुर नाले के निकट तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक
फिरोजाबाद के ठारपूठा निवासी हरिओम दुबे पुत्र राजकुमार व फिरोजाबाद के पेमेश्वर गेट निवासी अरुण कुमार पुत्र महेशचन्द्र सोमवार सुबह आगरा जाने के लिए सोमवार को बाइक से रवाना हुए थे। वे फिरोजाबाद से निकलकर थाना टूंडला क्षेत्र के हजरतपुर नाले के समीप पहुंचे तभी उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज गति से आ रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन

बाइक से आगरा जा रहे थे
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर राजा का ताल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए ले जाया जाता उससे पूर्व ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा। मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक आगरा किसी काम से जा रहे थे। थाना प्रभारी आरके पांडेय ने बताया कि डिवाइडर से बाइक के टकराने से हादसा हुआ है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
इलाज हुआ और महंगा: आगरा में ऑपरेशन का खर्च 10 से 15 फीसदी बढ़ा, दवाओं की कीमतों में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed