फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikaner-Kolkata Express collides with bulls, OHE wires broken

बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस से टकराया सांड़, ओएचई तार टूटे

Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bikaner-Kolkata Express collides with bulls, OHE wires broken
टूंडला-कानपुर रेलखंड पर टूटे ओएचई तार - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर सामो स्टेशन के निकट बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से एक सांड़ टकरा गया। ट्रेन के इंजन से सांड़ के टकराने से इंजन के पेंटो से ओएचई के तार टूटकर लटक गए। इसके चलते टूंडला-कानपुर रेलखंड के बीच अप एंड डाउन ट्रैक करीब दो घंटे तक ठप रहा। इस दौरान अप-डाउन की कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

बीकानेर-कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस (02495 ) बृहस्पतिवार शाम 6:10 बजे अपने निर्धारित समय से चल रही थी। सामो स्टेशन के स्टार्टर सिग्नल और भरथना रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1126/30 पर 6:10 बजे तेज रफ्तार ट्रेन के सामने खेतों से एक सांड़ आ गया।
विज्ञापन

भारी भरकम सांड़ के टकराने से इंजन डगमगा गया और सांड़ के अवशेष काउकैचर को तोड़ते हुए इंजन में फंस गए। इंजन में हुई हलचल से पेंटो में ओएचई तार उलझ गए और टूटकर लटक गए। घटना की जानकारी ट्रेन चालक ने तत्काल ही मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के रेल अधिकारियों को दी। सूचना पर अधिकारियों ने दोनों ट्रैक पर पीछे आ रही सभी ट्रेनों को पिछले स्टेशन पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इटावा और फफूंद से भी टीएक्सआर एवं टावर वैगन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लगभग डेढ़ घंटे बाद अप ट्रैक के टूटे तारों को ठीक करने के बाद एक मालगाड़ी को गुजारा। देरशाम तक डाउन रेलट्रैक पर टावर वैगन की टीम तारों को ठीक करने का काम कर रही थी।

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
टूंडला। घटना के बाद अप और डाउन की ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। इन ट्रेनों में अप रेल ट्रैक की नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस (02003), डाउन रेलट्रैक की लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (02034), नई दिल्ली-राजेंद्रनगर पटना राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नईदिल्ली-सियालदाह राजधानी सहित कई गुड्स ट्रेनें रहीं।
ट्रेन के इंजन से जानवर के टकराने के बाद पेंटो में उलझकर ओएचई के तार टूट गये थे। इन्हें सही करने का प्रयास टावर वैगन की टीम कर रही हैं।
अमित कुमार सिंह
पीआरओ- एनसीआर प्रयागराज डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed