{"_id":"16c440ccff112fc4934e94dda7642479","slug":"bijli-katauti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अगस्त’ की बिजली कटौती ने किया ‘पस्त’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अगस्त’ की बिजली कटौती ने किया ‘पस्त’
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Aug 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल बदल गया, लेकिन बिजली आपूर्ति का ढर्रा नहीं सुधरा। बीते साल के अगस्त की तरह ही इस साल भी अगस्त की शुरुआत होते ही जिलेभर में बिजली संकट गहरा गया। टीटीजेड में 24 घंटे आपूर्ति के उलट अगस्त में बिजली की 10 से 12 घंटों की कटौती ने लोगाें को पस्त कर दिया है। शहर से देहात तक बिजली संकट के चलते हाहाकार मचा हुआ है। एक तो बारिश न होने से उमस से लोग बेहाल हैं, वहीं बिजली न होने से दोहरी मार पड़ रही है। बुधवार को शहर से देहात तक लोगों ने कटौती के खिलाफ अपना गुस्सा उतारा। विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने दक्षिणांचल एमडी से मुलाकात कर आपूर्ति सुधारने की मांग की तो एत्मादपुर में जेई को बंधक बनाया गया। एत्मादपुर में व्यापारियों ने बाजार बंद करने का एलान किया है। बरहन में मीटर लगाने गई टीम को घेरा गया।
हाई बीपी का मरीज बना देगी टोरंट
एक तो बिजली संकट, उस पर विद्युत उपभोक्ता टोरंट की कार्यशैली से हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो रहे हैं। बिजली गुल होने के बाद टोरंट के कॉल सेंटर नंबर 2424554 पर कॉल रिसीव होना किसी जंग के जीतने से कम नहीं। एक से डेढ़ घंटे के बाद शाम को फोन रिसीव हो पा रहा है। दरअसल, कॉल सेंटर पर टोरंट ने फोन लाइन कम करने के साथ स्टाफ भी कम कर दिया है। मंगलवार और बुधवार को दो दिन से कटौती 10 से 12 घंटों तक हो रही है। आधी रात को दो घंटे के लिए लखनऊ के निर्देश पर ब्लैक आउट हुआ तो 11 केवी आजमपाड़ा फीडर रात में तीन बार 1-1 घंटे के लिए ओवरलोडिंग के नाम पर बंद किया गया। शाम को कई बार डायल करने के बाद भी लोग टोरंट से संपर्क नहीं कर सके। टोरंट का टोल फ्री नंबर 18001803124 पहले से ही काम नहीं आ रहा।
सबस्टेशन पर जेई को बनाया बंधक
एत्मादपुर। बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बुधवार को बुढ़िया ताल स्थित 132 केवी सबस्टेशन पर तैनात जूनियर इंजीनियर राम बाबू को बंधक बना लिया और नारेबाजी की। उपभोक्ताओं के हंगामे पर सबस्टेशन कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, तब आपूर्ति शुरू कराई गई। बिजली आने पर जेई को मुक्त किया गया। लोगों का कहना था कि बिल भुगतान के लिए दबाव बनाया जाता है, लेकिन बिजली कटौती या शिकायत पर अधिकारी फोन बंद कर लेते हैं। व्यापारी नेता विनय कुमार जैन ने गुरुवार को बाजार बंद करने का व्यापारियों से आह्वान किया है। देर शाम को बाजार में मुनादी भी कराई गई। प्रदर्शन करने वालों में अजीत जैन, सभासद मुफीज खां, राकेश मौर्य, श्याम दीक्षित, विक्रम गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बरहन में मीटर लगाने गई विद्युत टीम को घेरा
बरहन। बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने बुधवार को मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम को घेर लिया। दो घंटे से भी अधिक समय तक विरोध के बाद टीम बिना मीटर लगाए ही लौट गई। बरहन के लोगों ने अवर अभियंता विनय शर्मा की कार्यशैली पर आक्रोश जताया। विद्युत कर्मचारियों ने लोगों से कहा कि अगर मीटर नहीं लगाने देंगे तो उनके कनेक्शनों को काट देंगे, लेेकिन उपभोक्ता नहीं माने। मीटर लगाए बिना लौटने वाली टीम में अधिशासी अभियंता मनोज शर्मा, एसडीओ सत्यवीर सिंह चौधरी, ओपी गुप्ता, विनय शर्मा, राजकुमार सिंह आदि शामिल रहे।
कनेक्शन किया नहीं, मकानों पर लगाए मीटर
मलपुरा। 100 फीसदी मीटर लगाने के लक्ष्य के चक्कर में विद्युत कर्मचारी अजब-गजब काम कर रहे हैं। मलपुरा में जहां कनेक्शन ही नहीं, उन मकानों पर भी मीटर लगा दिए गए हैं। कंचनपुर के डा. दीपेंद्र उपाध्याय, उमाशंकर शर्मा, कमलेश, किशन लाल, कांता आदि ने बताया कि कई मीटर कनेक्शन के बिना ही लगा दिए गए हैं। सुविधा शुल्क लेकर कई घरों में केबल डाले गए, जबकि कइयों को छोड़ दिया गया है।
महीने भर में 3 बार जला ट्रांसफार्मर
मलपुरा। ब्लॉक बिचपुरी परिसर में लगा ट्रांसफार्मर बुधवार को धू-धूकर जल उठा। बीडीओ सुधा रानी, पीके शर्मा, राजेश सक्सेना, द्वारिका प्रसाद, सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से ट्रेनिंग सेंटर, विकास खंड और नलकूप के लिए बिजली सप्लाई होती है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की साठगांठ से इस ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी होती है। ओवरलोड होने पर तीन बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। दक्षिणांचल एक्सईएन से शिकायत की जा चुकी है।