फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bijali ghar identity erased after 90 years tunnel inaugurated by CM Yogi where the power house was built

90 साल बाद मिट गई बिजलीघर की पहचान: सीएम योगी ने जिस टनल का किया शुभारंभ, वहां बना था बिजलीघर

Tue, 07 Feb 2023 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 10:02 AM IST
सार

ताजमहल के प्रदूषित होने के मामले में यह बिजलीघर बंद कर दिया गया, पर चौराहे का नाम बिजलीघर ही बना रहा।

विज्ञापन
Bijali ghar identity erased after 90 years tunnel inaugurated by CM Yogi where the power house was built
टनल का शुभारंभ करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजलीघर चौराहा। यह नाम आगरा शहर में 90 साल तक चला और सोमवार से बिजलीघर का अस्तित्व ही समाप्त हो गया। बिजलीघर चौराहे पर अब न बिजलीघर है और न ही 1933 में मार्टिन बर्न कंपनी द्वारा स्थापित ऊंची चिमनी, जो बिजलीघर की इमारत तोड़ने के साथ ही हटा दी गई। जिस जगह सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो के लिए टनल का शुभारंभ किया, उसी जगह पर यह बिजलीघर बना हुआ था। यहां से भूमिगत स्टेशन और सेक्शन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


आगरा किला के सामने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा वाले पार्क के सामने साल 1933 में लगे बिजलीघर यानी पावर प्लांट लगा था। वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना के मुताबिक कोयले से चलने वाले 0.5 मेगावाट क्षमता के प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 29.75 मेगावाट कर दी गई थी। 18 दिसंबर 1973 को यूपी स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को मार्टिन बर्न कंपनी का यह बिजलीघर हस्तांतरित हो गया। बाद में ताजमहल के प्रदूषित होने के मामले में यह बिजलीघर बंद कर दिया गया, पर चौराहे का नाम बिजलीघर ही बना रहा।
विज्ञापन

साल 2003 में शिफ्ट कर दिया बस अड्डा

बिजलीघर बंद होने के बाद भी यहां बिजलीघर बस अडडा बना रहा, लेकिन साल 2003 में इसे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आईएसबीटी पर शिफ्ट कर दिया गया। फिर भी चौराहे का नाम बिजलीघर ही रहा। अब इसका नाम ओ निशान ही मिटा दिया गया। यूपी पावर कारपोरेशन ने स्क्रैप में यहां लगी चिमनी को तोड़कर हटा दिया। बिजलीघर से पहले इस चौराहे का नाम मुगल काल से त्रिपोलिया चौक था, जो आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए तोड़ दिया गया था। चक्कीपाट निवासी धर्मेंद्र सोनी के मुताबिक इस चौराहे से उनकी कई यादें जुड़ी हुई है। घर से ही चिमनी नजर आती थी, जिसे अब मेट्रो के लिए हटा दिया गया है। इस चिमनी के हटते ही बिजलीघर की पहचान खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed