{"_id":"6725d5e98cdecad0dc0cf63a","slug":"big-gift-to-dhruv-jurail-on-diwali-rajasthan-royals-retained-him-for-14-crores-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ध्रुव जूरैल को दिवाली पर बड़ा तोहफा, राजस्थान राॅयल्स ने14 करोड़ में किया रिटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ध्रुव जूरैल को दिवाली पर बड़ा तोहफा, राजस्थान राॅयल्स ने14 करोड़ में किया रिटेन
Sat, 02 Nov 2024 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संजीव जूरैल, आगरा
संजीव जूरैल, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:04 PM IST
सार
आगरा के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को राजस्थान राॅयल्स ने14 करोड़ में रिटेन किया है। उन्होंने इस साल गोरखपुर टीम की कप्तानी करते हुए उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग, इसके बाद दिलीप ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
कोच के साथ ध्रुव जुरैल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर खेल जगत में बड़ी साैगात मिली है। आगरा के विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जूरैल को राजस्थान राॅयल्स ने 14 करोड़ में रिटेन किया है। यह शानदार विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी के प्रदर्शन का इनाम है। ध्रुव पिछले दिनों से मैदान में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने इस साल गोरखपुर टीम की कप्तानी करते हुए उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग, इसके बाद दलीप ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कीपर के ताैर पर महेंद्र सिंह धोनी के रिकाॅर्ड की बराबरी की। इसके बाद भारतीय टीम में वापसी की। बैंटिग और कीपिंग से क्रिकेट के धुरंधरों को प्रभावित किया।
परिजन और कोच खुशी से झूमे
ध्रुव के पिता नेम सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ दिवाली पूजन करने जा रहे थे, तभी जानकारी मिली कि ध्रुव को राजस्थान राॅयल्स ने 14 करोड़ में रिटेन किया है। वह खुशी से झूम उठे। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
शहर के लिए गौरव की बात
कोच परविंदर यादव ने बताया कि ध्रुव के रिटेन से बहुत खुशी है। शहर के लिए ये गाैरव की बात है। ध्रुव शुरू से ही मेहनती रहा है, वह छुट्टी और त्योहार वाले दिन भी अपनी प्रैक्टिस नहीं छोड़ता था। हर रोज की तरह मैदान में प्रयास करता रहता था।
युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
पूर्व आईपीएल खिलाड़ी केके उपाध्याय का कहना है कि ध्रुव का 14 करोड़ में आरआर की ओर से रिटेन करना शहर के लिए गाैरव की बात है। शहर के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इससे शहर के युवा क्रिकेटरों को प्रोत्साहन मिलेगा।