फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big action on illegal mining of soil in Etah seven tractor-trolley seized

Illegal Mining: एटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, सात ट्रैक्टर-ट्रॉली किए गए सीज 

Fri, 20 May 2022 06:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 06:02 PM IST
सार

जिले में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन के डंडा चला, तो खनन माफियाओं के होश उड़ गए। प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किए हैं।
 

विज्ञापन
Big action on illegal mining of soil in Etah seven tractor-trolley seized
थाने में खड़े सीज किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरौंठ रोड पर गांव सदेरे में जंगल से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। एसडीएम अलीगंज ने बृहस्पतिवार रात को वहां पहुंचकर कार्रवाई की। मिट्टी भर रहे 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। इनमें से सात को सीज कर दिया। जबकि छह के चालान किए गए। 

विज्ञापन


मिट्टी खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार रात एसडीएम मानवेंद्र सिंह शुक्रवार को गांव सदेरे में पहुंचे। यहां बड़े स्तर पर खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरी जा रही थीं। अधिकारियों और पुलिसबल को आता देख माफिया भाग निकले, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ में आ गए। इनमें से सात में मिट्टी भरी हुईं थीं। इन सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अलीगंज थाने पहुंचाकर सीज करा दिया गया, जबकि छह का चालान किया गया है।

विज्ञापन

दो स्थानों पर मिले मिट्टी के ढेर

दो स्थानों पर मिट्टी के ढेर लगे मिले। माफियाओं ने नगला सिमरा और इसके पास ऊंचे-ऊंचे ढेर लगाकर मिट्टी डंप कर रखी थी। एसडीएम ने खनन निरीक्षक को इस मिट्टी को नीलाम कराने के निर्देश दिए हैं। तब तक यहां पुलिस को चौकसी करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले एसडीएम 

अलीगंज एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रूप से खनन कर मिट्टी भर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया है। सात को सीज किया गया है। मिट्टी के जो ढेर मिले हैं, उसे नीलाम कर राजस्व सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed