फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big action by FSDA before Diwali 80 kg paneer and 50 kg khoya destroyed

Agra: दिवाली से पहले एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, 80 किलो पनीर और 50 किलो खोआ कराया नष्ट

Sat, 26 Oct 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 10:09 AM IST
सार

दिवाली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं, तो वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने भी कमर कस ली है। आगरा में  एफएसडीए ने 80 किलो पनीर और 50 किलो खोआ नष्ट कराया।

 

विज्ञापन
Big action by FSDA before Diwali 80 kg paneer and 50 kg khoya destroyed
एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (एफएसडीए) ने शुक्रवार को भी मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। मिलावटी होने के शक में 80 किलो पनीर और 50 किलो खोआ नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा शशांक त्रिपाठी ने बताया कि फतेहपुर सीकरी स्थित शिवराम बघेल स्वीट हाउस पर बड़ी मात्रा में अधोमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई। इसमें करीब 12500 रुपये का 50 किलो खोआ जब्त किया। यहां से 7000 रुपये मूल्य की 28 किलो डोडा बर्फी, 35 किलो उबला हुआ सड़ा आलू और करीब 15 किलो गुझिया नष्ट करवाया।
विज्ञापन


इसके अलावा पोइया चौराहा पर एक वाहन से 80 किलो पनीर जब्त कर नष्ट कराया। खोआ मंडी और बालूगंज क्षेत्र में फूड सेफ्टी वैन ने खोए के 10 नमूनों की जांच की। साथ ही स्थानीय व्यापारियों व लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed