फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhole's court is decorated...today there will be cheers and cheers

Agra News: सज गए भोले के दरबार...आज गूंजेगी जय-जयकार

Sun, 15 Feb 2026 03:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Bhole's court is decorated...today there will be cheers and cheers
सजे मंदिर
आगरा। महाशिवरात्रि के लिए शहर के शिवालयों में विशेष सजावट की गई है। ऐतिहासिक मंदिरों को व्यापक सफाई, रंग-रोगन के बाद आकर्षक रोशनी और फूल-मालाओं से सजाया गया है। शहर की चारों दिशाओं में स्थित प्राचीन कैलाश महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, राजेश्वर महादेव और बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। शहर के मध्य स्थित रावली महादेव मंदिर और श्रीमन: कामेश्वरनाथ मंदिर में भी बैरिकेडिंग के साथ अन्य इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

कैलाश महादेव मंदिर के महंत राजकुमार गोस्वामी गिरी ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे से चार चरणों में रुद्राभिषेक रविवार सुबह तीन बजे तक होंगे। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद दर्शन शुरू होंगे और कांवड़ चढ़ाने का क्रम चलेगा। रविवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक चार प्रहर की आरती और अभिषेक की क्रियाएं संपन्न होगी। समापन पर फूलों की होली और विशेष भोग से होलिका उत्सव प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सूर्योदय के साथ विशेष आरती होगी। मंदिर में भव्य सजावट की गई है। शिव बरात मुख्य आकर्षण होगी। राजेश्वर महादेव मंदिर के महंत अनुज गोस्वामी ने बताया कि रविवार की शाम को भगवान शिव का भव्य डोला निकाला जाएगा और रात में भजन-कीर्तन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के महंत सुनीलकांत नागर ने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर मंदिर परिसर में शिवभक्तों को द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। शाम को कमला नगर से मंदिर तक भव्य शिव बरात निकाली जाएगी। वहीं श्रीमन:कामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि को बाबा की पांच प्रहर विशेष पूजा अर्चना होगी।
सुबह बाबा की भव्य बरात निकाली जाएगी। बाबा दूल्हे के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं अंतिम प्रहर में श्रद्धालु अबीर गुलाल से बाबा के संग होली उत्सव का आनंद लेंगे। सभी मंदिरों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष आरतियों से वातावरण भक्तिमय रहेगा।
----------
कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त

आगरा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शहर की सड़कों पर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। सोरोंए कछला घाट से कांवड़ लेकर शिवभक्त बिना थके उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थों से आगरा के प्रवेश मार्गों से लेकर शिवालयों तक भक्ति का सैलाब नजर आया।

कांवड़िये हाथों में तिरंगा और कंधे पर कांवड़ लिए नाचते-गाते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। जगह-जगह कांवड़ियों के स्वागत के लिए शिविर लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। रविवार की सुबह महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। श्रद्धालु भोले बाबा को कांवड़ चढ़ाएंगे। ब्यूरो

सजे मंदिर

सजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed