{"_id":"60fda2978ebc3e581938934f","slug":"bhogaon-police-caught-four-miscreants-in-an-encounter-mainpuri-news-agr501251963","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाना पुलिस ने रविवार को नगला हरिसिंह जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि बदमाश रस्सा आदि बांध कर मार्ग अवरुद्ध करने के बाद वाहनों से लूट करते थे। पकड़े गए अपराधियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
थाना पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि नगला हरिसिंह जाने वाले मार्ग पर कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। उनके पास असलहा भी हैं। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने बचाव करते हुए चार बदमाशों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से दो तमंचा, छह कारतूस, रस्सा आदि बरामद हुआ। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम नसीम उर्फ कार्तिक निवासी देवी रोड चुंगी नुमाइश मैदान, नहीम उर्फ नाजिम निवासी महमूद नगर आगरा रोड, विशाल सिंह निवासी रामलीला मैदान और रोहित निवासी देवी रोड बाईपास सदर कोतवाली बताया। एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि बदमाश रास्ते में रस्सा आदि बांध कर वाहनों को रोक लेते थे। इसके बाद लूट की वारदात अंजाम देते थे।