फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhitara case police team leaves for Auraiya for questioning will take rinku on remand

भिटारा प्रकरण: पूछताछ के लिए पुलिस की एक टीम औरैया रवाना, ओरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

Thu, 15 Dec 2022 07:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 07:10 PM IST
सार

 पुलिस का दबाव और बुलडोजर के खौफ के चलते आरोपी ने बुधवार को औरैया की एक अदालत में लूट के एक मामले में समर्पण कर दिया। 

विज्ञापन
Bhitara case police team leaves for Auraiya for questioning will take rinku on remand
आरोपी के घर के बाहर खड़ी पुलिस और बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में किशनी के गांव भिटारा प्रकरण में आरोपी रिंकू यादव के जनपद औरैया की एक अदालत में समर्पण के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं अब आरोपी को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया भी तेजी के साथ शुरू कर दी है। एक टीम औरैया के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भिटारा निवासी बालक राम की ओर से गांव के ही रिंकू यादव दो अन्य साथियों के खिलाफ भाजपा को वोट देने को लेकर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि गोली लगने से पत्नी रामदेवी घायल हो गई। उक्त घटना के बाद जहां मामले में राजनीति शुरू हो गई थी। वहीं पुलिस भी आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची थी। पुलिस का दबाव और बुलडोजर के खौफ के चलते आरोपी ने बुधवार को औरैया की एक अदालत में लूट के एक मामले में समर्पण कर दिया। जानकारी होने के बाद पुलिस रिमांड को लेकर कार्रवाई में जुट गई है। एक टीम को आरोपी से पूछताछ के लिए औरैया रवाना किया गया है। पुलिस जल्द रिमांड पर लेकर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri Crime: जिला अस्पताल में तैनात संविदाकर्मी के घर के तोड़े ताले, जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल फोटो पर छिड़ी बहस

भिटारा प्रकरण का आरोपी रिंकू यादव भाजपा का है या उसके संबंध सपा से हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर घटना वाले दिन से ही बहस जारी है। इस बीच बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई, इसमें भाजपा के एक जिला स्तरीय नेता को रिंकू यादव के साथ मौजूद है, रिंकू नेता को केसरिया पटका पहना रहा है। उक्त फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के अलावा कई ग्रुपों में शेयर किया गया है। उसे भाजपा का कार्यकर्ता होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed