भीमनगरी आगरा: कैबिनेट मंत्री के आश्वासन पर अनशन खत्म, दिए गए ये निर्देश
भीमनगरी के आयोजन से पहले विकास कार्य न होने से लोगों में आक्रोश था, जिसे लेकर वे अनशन पर बैठे हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक अप्रैल से दौरेठा में शुक्ला मार्केट पर अनशन पर बैठे क्षेत्रीय लोगों से मिलने के लिए शनिवार को कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य पहुंचीं। उन्होंने विकास कार्य कराने और सड़क निर्माण का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया। इसके बाद सर्किट हाउस में भीमनगरी कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर 14 अप्रैल से पहले डीएम नवनीत सिंह चहल को विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
दोपहर में कैबिनेट मंत्री ने अवधपुरी, दौरेठा जाकर अनशन पर बैठे लोगों से बात की। उन्हें मुआवजा दिलाने, विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीमनगरी आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सड़कों, नालों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सौ फुटा रोड पर पुलिया बनाने, एडीए की जमीन पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण खाली कराने, अवधपुरी से शुक्ला मार्केट तक सड़क के डामरीकरण, अवधपुरी, नीलगिरी के पार्क का सौंदर्यीकरण, आंबेडकर वाटिकाओं में रंगाई-पुताई की मांग की। समिति के महामंत्री वीर सिंह कोरवाल सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - सीएम योगी तक पहुंची दुखियारी मां की पुकार: करोड़ों की जायदाद, चार जवान बेटे, फिर भी ठिकाना है वृद्धाश्रम
सड़क के लिए काट दिए पेड़
अवधपुरी, दौरेठा, भीमनगरी में सड़क और नाले के निर्माण के लिए रास्ते में आए हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई। मोटे तने वाले पेड़ों को काट दिया गया, जिस पर क्षेत्रीय लोगों ने आपत्ति जताई है। विकास कार्य के लिए पेड़ों को काटने पर रंजीत सिंह ने कहा कि एलाइनमेंट बदलकर नाले, नालियों का निर्माण किया जा सकता था, पर आरी चला दी गई।