फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhartiya janta party IT cell planning for up municipality election

निकाय चुनावः फिर आईटी बनेगा भाजपा का हथियार, ब्रज में उतारे 6613 साइबर योद्धा

Tue, 07 Nov 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: संकल्प दुबे
amarujala.com- Presented by: संकल्प दुबे Updated Tue, 07 Nov 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
bhartiya janta party IT cell planning for up municipality election
bjp - फोटो : FILE PHOTO
लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) के जरिए परचम लहराने वाली भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में इस हथियार का पूरा इस्तेमाल करेगी। इसके लिए संगठन स्तर पर प्लानिंग कर ली गई है। 
विज्ञापन


अकेले ब्रज क्षेत्र में ही फतेह के लिए भाजपा ने अपने 6613 साइबर योद्धाओं की फौज उतारी है। वार्ड स्तर से लेकर नगर निगम स्तर तक हर योद्धा विशेष जिम्मेदारी निभाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में तीन-चौथाई से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए निकाय चुनाव अब
प्रतिष्ठा का विषय है। ऐसे में संगठन स्तर पर पार्टी प्रचार में कोई कमी नहीं रखना चाहती। यही कारण है कि हर चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा अपने अचूक हथियार (आईटी) का पूरा इस्तेमाल करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र आईटी सेल के संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में चुनाव प्रचार में आईटी के शत-प्रतिशत इस्तेमाल के लिए 6613 साइबर योद्धाओं (आईटी कार्यकर्ता) की फौज उतारी गई। 

ये है प्रचार की योजना

bhartiya janta party IT cell planning for up municipality election
demo pic
प्रत्येक नगर निगम स्तर पर 15 आईटी कार्यकर्ताओं की टीम काम करेगी। नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम रहेगी इसके अलावा हर वार्ड में दो-दो कार्यकर्ता लगाए गए हैं। 

संयोजक गौरव वार्ष्णेय के अनुसार चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया प्रबंधन के तहत हर वार्ड स्तर पर व्हाटसअप ग्रुप बनाया जा रहा है। इसमें वार्ड के
कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे उस वार्ड के अधिक से अधिक मतदाताओं को ग्रुप में जोड़ें। 

साथ ही भाजपा के फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के जरिए भी संदेश प्रसारित किए जाएंगे। जिन मतदाताओं के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, उनसे एसएमएस के जरिए संपर्क किया जाएगा।

सेंट्रल टीम भेजेगी सामग्री

bhartiya janta party IT cell planning for up municipality election
bjp
वार्ड स्तर की टीम का मुख्य कार्य भाजपा के स्टार प्रचारकों का ऑडियो, वीडियो, चुनावी नारे आदि प्रचार सामग्री को मतदाताओं के बीच पहुंचाना है। ये प्रचार सामग्री सेंट्रल आईटी टीम उपलब्‍ध कराएगी। इसके अलावा स्‍थानीय मुद्दों को लेकर प्रचार सामग्री मांग पर हर टीम को उपलब्‍ध कराई
जाएगी। 
 

ब्रज क्षेत्र में 

- नगर निगम 5
- नगर पालिका 39
- नगर पंचायत 99
- वार्ड 2579
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed