{"_id":"5e5557a08ebc3ef3fc2ccc80","slug":"bhakiyu-bhanu-mainpuri-news-agr431118972","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं का कराएं समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं का कराएं समाधान
विज्ञापन
25एमएनपी-38-किशनी में भाकियू के कार्यक्रम में अतिथि का सम्मान करते किसान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक प्रतिनिधियों को दिए हैं। किसानों की आठ सूत्री समस्याओं का समाधान कराने के लिए शासन स्तर पर पहल करने की मांग की गई है।
मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र सौंपे। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने बताया अभियान के समन्वयक आलोक यादव के नेतृत्व में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान को, विधायक सदर राजू यादव के प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव को, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया के प्रतिनिधि सुबोध कुमार गुप्ता को तथा करहल विधायक सोबरन सिंह यादव के प्रतिनिधि मुकुल यादव को ज्ञापन दिए गए। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, शरद पचौरी, गजेंद्र सिंह, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, सुरेश राठौर, शहाबुद्दीन सिद्दीकी, अशोक कश्यप, संजय शर्मा मौजूद रहे।
यह हैं किसानों की समस्याएं
किसानों को बेसहारा जानवरों से राहत दिलाने, खाद, बीज, डीजल, बिजली, कीटनाशक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने, किसानों की फसलों के मूल्य का भुगतान 15 दिन में करने की मांग की गई है। इसके साथ ही किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, न्याय पंचायत स्तर पर एक सरकारी कोल्ड स्टोर बनाने, किसान आयोग का गठन करने, फसल बीमा का बजट बढ़ाने, किसान को फसल में हुए नुकसान को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।