फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhaiya dooj celebration in etah kasganj

भाई दूज पर बहनों में दिखा उत्साह, भाइयों का किया तिलक, दीर्घायु की कामना

Fri, 09 Nov 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा/कासगंज Updated Fri, 09 Nov 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
bhaiya dooj celebration in etah kasganj
भाइयों को तिलक करतीं बहनें - फोटो : अमर उजाला
भाई दूज का पर्व जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान एटा शहर और कस्बों के बाजारों में दिनभर भीड़ रही। नारियल का गोला खरीदने के लिए परचून की दुकानों पर महिलाओं की लाइन लगी रही, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी खासी भीड़भाड़ नजर आई। 
विज्ञापन


दीपोत्सव का शुक्रवार को भाई दूज के साथ समापन हो गया। पर्व को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक भैया दूज पर्व को लेकर शुक्रवार को बहन-भाइयों में खासा उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन


बहनों ने भाइयों को रोली चावल से तिलक लगाकर कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही मुंह मीठा कराकर भाइयों को नारियल का गोला भी भेंट किया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। इस दौरान शहर के बाजारों में खासी चहलकदमी देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में भाइयों को तिलक करने पहुंची बहनें

भाई दूज के मौके पर जिला कारागार में निरुद्ध भाईयों का तिलक कर बहनों ने लंबी उम्र की कामना की है। जिला जेल पर पहुंची 570 महिलाओं ने 430 लोगों के साथ मुलाकात करते हुए भाई दूज की। सुबह दस बजे से शुरू हुआ दूज कार्यक्रम शाम साढ़े तीन बजे तक चला। 

जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि भाई दूज के मौके पर 570 महिलाओं ने मुलाकात के लिए आवेदन किया था। जिन्होंने 533 भाईयों से मिलते हुए उनकी दूज की। जेल अधीक्षक ने बताया कि इस मौके पर कारागार में अंदर जाने वाली महिलाओं की पुलिस और जेल प्रशासन की तरफ से सघन चेकिंग कराई गई। 

कासगंज में भी रही धूम

bhaiya dooj celebration in etah kasganj
भाई को तिलक लगाती बहन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में भी भाई दूज पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। बहनों ने सुबह उठकर पर्व की तैयारियां कीं। उनके द्वारा भैया दौज की कथा का सुनाई गई। कथा आयोजन के लिए बबूल की डंडी को मंगाया गया। काफी देर तक कथा का कार्यक्रम चला। 

विवाहित बहनें पर्व मनाने के लिए ससुराल से अपने मायके रवाना हो गईं। बहनों ने अपने भाईयों के रोली से तिलक लगाकर कथा के दौरान बीने गए चावलों को मस्तिष्क पर लगाया और आरती उतारकर उनके दीर्घायु की कामना की। छोटे बहन भाईयों में पर्व को लेकर सबसे अधिक उत्साह देखा गया। 

उधर, भाई दूज के मौके पर शहर में बढ़ी वाहनों की संख्या के चलते जीटी रोड से लेकर अन्य मार्गों पर जाम लगा रहा। हाईवे के साथ ही ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड, रेलवे रोड, अलीगंज तिराहा आदि सड़कों पर भी वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण जाम लगा रहा। रोडवेज बसों और ट्रेनों में भी खासी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed