{"_id":"68f93ec0874a5c03c703c2a0","slug":"bhai-dooj-today-police-will-save-sisters-from-traffic-jams-agra-news-c-25-1-agr1034-898425-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाई-दूज आज, बहनों को जाम से बचाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाई-दूज आज, बहनों को जाम से बचाएगी पुलिस
Thu, 23 Oct 2025 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
आगरा। भाई दूज का त्योहार बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनों ने भाइयों के घर जाने की तैयारी कर रखी है, वहीं उन्हें सुरक्षित और सुगम यातायात की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन ने ली है। हाईवे और एमजी रोड पर यातायात पुलिस के 50 अतिरिक्त कर्मचारी लगेंगे। वहीं रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन और परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाए हैं।
डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि भाई दूज पर बड़ी संख्या में लोग बसों में सफर करते हैं। ऐसे में हाईवे पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। इससे पुलिस के इंतजाम किए गए हैं। सिकंदरा, पूर्व के कामायनी कट, गुरुद्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, खंदारी, भगवान टाॅकीज, अबुल उलाह दरगाह कट, रामबाग, टेढ़ी बगिया पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी।
लोगों को एनाउंस कर बताया जाएगा कि वह सड़क पर खड़े न हों, अपने वाहनों को इधर-उधर खड़ा न करें। एमजी रोड पर भी वाहनों का दबाव रहेगा। जाम लगने या यातायात धीमा होने पर पुलिसकर्मी चाैराहे पर वाहनों को निकालेंगे।
विज्ञापन
वहीं शहर के अंदरूनी इलाकों में यातायात के साथ ही थानों की पुलिस को भी लगाया जाएगा।