फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhai dooj

बहनों ने किया भाइयों के माथे पर टीका, मांगी लंबी आयु

Mon, 16 Nov 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
bhai dooj
कासगंज में भाईदूज पर्व पर भाई की आरती उतारती बहन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भाई बहन के प्यार का पर्व भैया दूज सोमवार को मनाया गया। बहनों अपने वीर के ललाट पर रोली और अक्षत का तिलक कर यम से भाई की दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने मुंह झूठा कर बहनों को उपहार दिए।
विज्ञापन

भैया दूज पर्व को लेकर भाइयों एवं बहनों में काफी उत्साह देखा गया। बहनों ने सुबह उठकर पर्व की तैयारियां शुरू कर दीं। भाइयों के स्वागत के लिए भी तैयारियां की गई। तरह तरह के पकवान तैयार किए गए। ताकि मान्यताओं के अनुसार भाई को भोजन कराया जा सके। बहनें भाइयों के पहुुंचने का बेसब्री से प्रतीक्षा करने लगी।
विज्ञापन

जैसे ही भाई उनके घर पहुंचे उनके चेहरे खिल गए। बहनों ने चौक काढ़कर चौकी की स्थापना की। इसके बाद उनके ललाट पर तिलक कर आरती उतारी और उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए उपहार भेंट कर रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों की दीर्घायु के लिए कथा का किया श्रवण
कासगंज। बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु के लिए भैया दौज की कथा का आयोजन किया। कथा आयोजन के लिए बबूल की डंडी को मंगाया गया। कथा को पूरी श्रद्धा एवं लगन के साथ सुना। यमराज से उनकी दीर्घायु की कामना की। कथा के दौरान चावल बीने गए। भाइयों के माथे पर तिलक करने के बाद इन चावलों को लगाया गया।

यम द्वितीया नहाने गए बहन भाई
कासगंज। भैया दूज पर्व के मौके पर यम द्वितीया स्नान का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए काफी संख्या में बहन भाई यमुना जी में स्नान करने के लिए मथुरा को रवाना हुए। मथुरा की ओर जाने वाली बसों में काफी संख्या में बहन भाई एक साथ मथुरा जाने के लिए रवाना होते देखे गए। जहां बहन भाइयों ने यम द्वितीया नहाने के साथ ही उपहार आदि भी भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed