फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhagwat Das Shakya arrested on cheque bounce warrant, granted bail

Agra News: चेक बाउंस के वारंट में भगवत दास शाक्य गिरफ्तार, जमानत मिली

Sun, 11 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Das Shakya arrested on cheque bounce warrant, granted bail
कुरावली। थाना कुरावली पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर रविवार को वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ता कस्बा निवासी भगवतदास शाक्य को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। वह वर्ष 1996 में बसपा से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। न्यायालय से उन्हें जमानत दे दी गई। थाना पुलिस ने रविवार को चेक बाउंस के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर लहसुन मंडी के पास निवास कर रहे भाजपा कार्यकर्ता 70 वर्षीय भगवतदास शाक्य को गिरफ्तार किया। थाने लाने के बाद वहां से संबंधित न्यायालय में पेश किया। वहां से भगवत दास को जमानत मिल गई। बता दें कि एनआई एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए भगवत दास शाक्य वर्ष 1996 में बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे थे। कुछ समय पहले वह संकिसा में बौद्ध भिक्षु बन गए थे। वर्तमान में वह भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनका कहना है कि उन पर जो वाद दर्ज है। उसके बारे में जानकारी नहीं थी। यदि जानकारी होती तो वह जमानत करवा लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed