{"_id":"6407264178d01721a80e0724","slug":"bees-attack-on-taj-mahal-eastern-gate-stampede-among-tourists-in-agra-2023-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल के पूर्वी गेट पर मधुमक्खियों का हमला, पर्यटकों में मची भगदड़, तस्वीरों में देखें भय का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल के पूर्वी गेट पर मधुमक्खियों का हमला, पर्यटकों में मची भगदड़, तस्वीरों में देखें भय का मंजर
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2023 05:25 PM IST
सार
मधुमक्खियों ने करीब कई पर्यटकों को डंक मार दिए। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इन लोगों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मधुमक्खियों के हमले से बेटे को बचाती महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली पर ताजमहल का दीदार करने आए सैलानियों को उस समय तेज दौड़ लगानी पड़ी, जब पूर्वी गेट पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मामला मंगलवार दोपहर का है। पूर्वी गेट पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड के हमले से घबराए सैलानियों ने डंक से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ लगा दी। कई लोग दुकानों में छिप गए। किसी ने बैग से अपने सिर को ढंका तो कोई इस हमले से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ा। मधुमक्खियों से बचने के लिए धूपबत्ती तक जला ली गई। करीब 15 मिनट बाद माहौल शांत हो सका।
2 of 5
मधुमक्खियों के हमले से बेटे को बचाती महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
मधुमक्खियों के हमले से ताजमहल के पूर्वी गेट पर मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और वहां भगदड़ मच गई।
3 of 5
सिर पर बैग रखकर खुद को बचाता पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने बैग से अपने सिर को ढ़का तो कोई इस हमले से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ पड़ा। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से लोग खौफ में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मधुमक्खियों के हमले के दौरान पर्यटकों में मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मधुमक्खियों के झुंड ने ये हमला शाम के समय किया। पर्यटकों के पीछे मधुमक्खियां पड़ीं, तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
5 of 5
मधुमक्खियों के हमले के दौरान पर्यटकों में मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
कई पर्यटक आसपास की दुकानों में घुस गए। मधुमक्खियों से बचने के लिए धूपबत्ती तक जला ली। करीब 15 मिनट बाद माहौल शांत हो सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।