{"_id":"6178676b18aa131d3719c417","slug":"bateshwar-fair-sapai-said-preparations-will-start-less-dm-said-permission-has-been-given-agra-news-agr5128375185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटेश्वर मेलाः सपाई बोले-कम शुरू होंगी तैयारियां, डीएम बोले- देदी है अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेश्वर मेलाः सपाई बोले-कम शुरू होंगी तैयारियां, डीएम बोले- देदी है अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बटेश्वर पशु मेले के आयोजन में देरी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने मेले की तैयारियां नहीं होने पर सरकार और प्रशासन को घेरा। सपा नेताओं ने कहा दीपावली से 15 दिन पहले तैयारियां शुरू हो जाती थीं। वहीं, डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि मेले का आयोजन इस बार भी होगा। दस दिन की देरी से शुरू होगा। आयोजन की अनुमति दे दी गई हैं।
बटेश्वर मेले के आयोजन के संबंध में विभव नगर में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने कहा मेले की तैयारियां अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। ऐसा लगता है कि इस बार मेला आयोजित नहीं हो रहा। क्याेंकि मेला शुरू होने से पहले पशु व्यापारी आ जाते थे। आयोजन स्थल का काश्तकारों को मुआवजा मिलता है। ये सब काम ठप पड़े हैं। किसानों की आय बढ़ाने में पशु मेला अहम है। अटल के गांव में लगने वाले मेले को सरकार भूल गई।
वहीं, इस संबंध में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि मेले का आयोजन इस बार होगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम होंगे। आयोजन दस दिन की देरी से होगा। अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
फतेहाबाद से भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह का कहना है कि जिला पंचायत द्वारा मेले का भव्य आयोजन कराया जाएगा। बटेश्वर मंदिर पर दीपोत्सव होगा। दीवाली से दो दिन पहले मेला शुरू होगा। मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में जल्द बैठक कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।