{"_id":"6354aeca2beaa535f76b3f56","slug":"batch-of-150-pilgrims-will-come-to-agra-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पाकिस्तान से आगरा आएगा 150 जायरीन का जत्था, प्रशासन करेगा विशेष इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पाकिस्तान से आगरा आएगा 150 जायरीन का जत्था, प्रशासन करेगा विशेष इंतजाम
Sun, 23 Oct 2022 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:32 AM IST
सार
पाकिस्तान से आने वाले जायरीन 28 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले उर्स में शामिल होंगे। इनके आगमन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
उर्स (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान से 150 जायरीन का जत्था उर्स में शामिल होने आगरा आ रहा है। 28 अक्तूबर से 1 नवंबर तक तीन दिन पाकिस्तानी जायरीन आगरा में रहेंगे। विदेश मंत्रालय व दूतावास ने प्रशासन को कार्यक्रम भेजा है। पाकिस्तान से आ रहे लोगों के रहने और खाने से लेकर भ्रमण तक का इंतजाम प्रशासन को करना है।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय एवं दूतावास द्वारा जिला प्रशासन को भेजे गए कार्यक्रम के तहत दिल्ली से ट्रेन के रास्ते जायरीन का जत्था आगरा आएगा। कैंट रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत होगा। प्रशासन उन्हें होटल मुहैया कराएगा। इस दौरान उनके भोजन व रहने के अलावा भ्रमण की व्यवस्था भी प्रोटोकॉल में शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Diwali 2022: आगरा में बिकेंगे सिर्फ हरित पटाखे, रात 10 बजे तक होगी आतिशबाजी, पुलिस की रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन
आगरा की पुरानी मजार पर आते हैं ये जायरीन
एक नवंबर को जायरीन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली से वह पाकिस्तान जाएंगे। आगरा में पुरानी मजार है। जिनके मानने वाले पाकिस्तान में बसे हुए हैं।