फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2022 Time Limit For Sale Of Firecrackers In Agra

Diwali 2022: आगरा में बिकेंगे सिर्फ हरित पटाखे, रात 10 बजे तक होगी आतिशबाजी, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Sun, 23 Oct 2022 08:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 08:13 AM IST
सार

दुकानदार रात आठ बजे तक ही पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। वहीं आतिशबाजी की समय सीमा रात आठ बजे से 10 बजे तक रखी गई है। 

विज्ञापन
Diwali 2022 Time Limit For Sale Of Firecrackers In Agra
पटाखे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए प्रशासन ने समय सीमा तय कर दी। 22 से 24 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक पटाखों की बिक्री होगी। रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी होगी। तय समय सीमा का उल्लंघन करने पर इलाका पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही दिवाली पर सिर्फ हरित पटाखों की बिक्री होगी। इनकी आड़ में बारूद से भरे बम, अनार नहीं बिकेंगे। विस्फोटक विभाग से प्रमाणित हरित पटाखों की बिक्री होगी। पटाखों की दुकानों पर पुलिस जांच करेगी। सीएफओ आग से बचाव के इंतजाम परखेंगे। हरित पटाखों के अलावा कोई अन्य पटाखों की बिक्री करते हुए दुकानदार पकड़े गए तो उनका लाइसेंस निलंबित होगा।

विज्ञापन


कोठी मीना बाजार, जीआईसी मैदान, सेक्टर-4 मैदान सहित जिले में नौ स्थानों पर शनिवार से आतिशबाजी की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। पहले दिन कम दुकानें लगी। अधिकांश अस्थायी लाइसेंस धारक कलक्ट्रेट में औपचारिकताएं पूरी करने में लगे रहे। रात आठ बजे से दुकानें लगने लगीं। कुछ दुकानों पर आग बुझाने के लिए सिलिंडर रखे गए हैं, पानी के ड्रम हैं लेकिन अग्निकांड से बचाव के लिए यह इंतजाम नाकाफी हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी आयुध एवं एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हरित पटाखों के अलावा कोई अन्य पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित है। हरित पटाखों की जांच के लिए थाना स्तर पर इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं। हरित पटाखों पर नीरी का लोगो होगा। 22 से 24 अक्तूबर तक पटाखों की बिक्री के लिए विक्रेताओं को अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री का समय भी तय

हरित पटाखों की बिक्री सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक होगी। रात 8 बजे के बाद बिक्री प्रतिबंधित है। इसी तरह पटाखों को चलाने का समय भी प्रशासन ने तय किया है। रात 8 से 10 बजे तक सिर्फ दो घंटे ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed