{"_id":"62ffcaf6d7566c55e22bf719","slug":"barauna-crisis-ganga-cut-rapidly-in-the-western-area-of-the-village-worried-villagers-kasganj-news-agr54380889","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौना संकट- गांव के पश्चिमी क्षेत्र में तेजी से गंगा ने किया कटान चिंतित हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौना संकट- गांव के पश्चिमी क्षेत्र में तेजी से गंगा ने किया कटान चिंतित हुए ग्रामीण
विज्ञापन
कासगंज के बरौना गांव में गंगा के कटान के दौरान ग्रामीण भूरे के मकान का टूटकर गिरा जीना ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली तहसील के गांव बरौना में शुक्रवार को कटान फिर से शुरू हो गया। इस बार कटान ने गांव के पश्चिमी किनारे को निशाना बनाया है। पश्चिमी किनारे के पक्के मकान में कटान शुरू हो गया। बाहर की ओर बना जीना कट गया है। अब अन्य हिस्सा भी कट रहा है। ग्रामीण फिर से चिंतित हो उठे हैं। सिंचाई विभाग ने अब पश्चिमी क्षेत्र में गंगा का कटान रोकने के लिए कवायद तेज कर दी है। कटान कर रही गंगा की धारा काफी तेज है। एक दिन में ही करीब 50 मीटर तक गंगा की धारा ने कटान किया है।
गंगा की धारा तेजी से गांव के पश्चिमी क्षेत्र में कटान कर रही है। यदि यह कटान शीघ्र नहीं रुका तो गांव की आबादी का इलाका अब पश्चिमी किनारे से कटना शुरू हो जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू ने बताया कि गांव के पश्चिमी क्षेत्र में खेती और आबादी का मिश्रित इलाका है। यहां तेजी से कटान शुक्रवार को हुआ है। एक दिन में 50 मीटर तक कटान शाम तक हो चुका है और कटान का सिलसिला निरंतर जारी है।
शुक्रवार को भूरे का खेत कटकर गंगा में समाता रहा। रघुवीर, लेखराज, संटू, रेवती के खेतों में भी कटान हुआ। ग्रामीण भी सिंचाईकर्मियों की टीम के साथ कटान रोकने में जुटे थे। गांव में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि सिंचाई विभाग के द्वारा किए गए कार्य काफी कारगर साबित हुए थे, लेकिन गांव के पश्चिमी इलाके में कटान काफी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पश्चिमी क्षेत्र में कटान की तेज गति को देखकर सिंचाई विभाग ने बंबू क्रेट में सैंड बैग कटान प्रभावित इलाके में लगाई हैं। जिससे कटान रुक सके, लेकिन बंबू क्रेट लगने बाद भी कटान रुकता नहीं नजर आ रहा था। तमाम पेड़ काटकर किनारों पर लगाए गए।
गंगा की तेज धारा ने फिर से पश्चिमी किनारे पर कटान शुरू किया है। कटान रोकने के लिए कटानरोधी कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग की टीमें लगी हुई हैं। अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई