{"_id":"6575a217854946f17e0dfa94","slug":"bar-association-nomination-of-both-groups-for-elections-today-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-8828-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन : चुनाव के लिए दोनों गुटों का नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन : चुनाव के लिए दोनों गुटों का नामांकन आज
Sun, 10 Dec 2023 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 Dec 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन : चुनाव के लिए दोनों गुटों का नामांकन आज
- वकीलों में हुए दो फाड़, बार काउंसिल लगातार कर रही हस्तक्षेप
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दीवानी में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 11 दिसंबर को नामांकन होंगे। चुनाव को लेकर इस बार भी वकील दो गुटों में बंटे हुए हैं। दोनों गुट अपनी चल रही चुनाव प्रक्रिया को सही बता रहे हैं। बार काउंसिल के हस्तक्षेप के बाद भी विवाद थम नहीं रहा है।
बार एसोसिएशन की वरिष्ठ जन समिति के तीन सदस्य दर्शनलाल राठौर, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह यादव द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बार एसोसिएशन के सभागार में 11 दिसंबर को नामांकन होंगे। 20 दिसंबर को बार एसोसिएशन के सभागार में ही मतदान के बाद मतगणना होगी। दूसरी ओर वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 8 दिसंबर को समिति के अध्यक्ष के चैंबर में नामांकन हो चुका है। 11 दिसंबर को भी विभिन्न पदों के लिए नामांकन किए जाएंगे। 22 दिसंबर को मतदान होगा।
बार एसोसिएशन में वकीलों के बीच चल रहे विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश लगातार हस्तक्षेप कर रही है। बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष तथा घोषित चुनाव के लिए बार काउंसिल के सदस्य बलवंत सिंह तथा अजय कुमार शुक्ला को पर्यवेक्षक भी घोषित कर चुके हैं। इसके बाद भी वकीलों के बीच विवाद थम नहीं रहा है।