फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bar association

चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sun, 02 Aug 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
bar association
कलक्ट्रेट पर एसपी से मिलने पहुंच अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव के साथ आलीपुर खेड़ा चौकी प्रभारी द्वारा की गई अभद्रता का मामला गंभीर हो गया है। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने रविवार को एसपी को ज्ञापन देकर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के पदाधिकारी प्रदेश महामंत्री सौरभ यादव के नेतृत्व में एसपी अजय कुमार पांडेय से मिले।
ज्ञापन देकर कहा कि भोगांव निवासी मैनपुरी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विश्व विमोहन उर्फ जीतू राजपूत के साथ शनिवार को आलीपुर खेड़ा चौकी प्रभारी विकास भारती ने अभद्रता की। उस समय पूर्व सचिव गांव हस्तिनापुर में एक बंद नाली खुलवाने के लिए गए थे। चौकी प्रभारी ने पूर्व सचिव से गाली-गलौज कर चालान तक करने की धमकी दी। इससे दीवानी के वकीलों में आक्रोश है। ज्ञापन में चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजीतकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, रोहित यादव, राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की बैठक चार को
मैनपुरी बार एसोसिएशन की बैठक चार अगस्त को एसोसिएशन के सभाकक्ष में होगी। एसोसिएशन के सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बैठक में पीड़ित वकील का पक्ष सुनकर आगे की रणनीति का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed