फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banned plastic was being carried hidden in tiles 80 cartons seized from the truck

Agra: टाइल्स में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित प्लास्टिक, ट्रक से 80 कार्टन जब्त; लगाया गया जुर्माना

Sat, 21 Sep 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 09:12 AM IST
सार

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। इसी क्रम में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रहीं प्रतिबंधित प्लास्टिक की कटोरियां जब्त की गईं। ये कटोरियां टाइल्स के नीचे छिपाकर ले जाईं जा रही थीं। 

 

विज्ञापन
Banned plastic was being carried hidden in tiles 80 cartons seized from the truck
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्टेट जीएसटी के साथ मिलकर नगर निगम ने एक ट्रक से 80 कार्टन प्रतिबंधित प्लास्टिक की कटोरियां जब्त की हैं। इस पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


प्रवर्तन प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि किरावली की ओर से आ रहे एक ट्रक से प्रतिबंधित पॉलीथिन ले जाई जा रही थी। स्टेट जीएसटी के सहायक आयुक्त नरेंद्र यादव, सुधीर गौतम ने विभागीय कर्मियों के साथ ट्रक रोकने का प्रयास किया, लेकिन चेकिंग दल पर ही ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। इस पर सिकंदरा में ट्रक रोक लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 80 कार्टन प्रतिबंधित प्लास्टिक कटोरियां मिलीं। इन्हें टाइल्स के बीच में छिपाकर रखा गया था। इस पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



50 साल पुराना कब्जा हटाया
नगर निगम ने जयपुर हाउस लोहामंडी थाने के सामने सरकारी भूमि पर 50 साल से झुग्गी झोंपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को कार्रवाई कर हटवा दिया। इस दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल को विरोध का सामना भी करना पड़ा। यहां जयपुर हाउस का स्तंभ लगा है, जिस पर महाराजा ऑफ जयपुर लिखा हुआ है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से शिकायत के बाद नगर निगम ने जयपुर हाउस में थाने के पास किए गए अतिक्रमण को हटवाया। बुलडोजर की सहायता से 8 झुग्गियों को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान प्रवर्तन दल को अतिक्रमणकारी महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि 50 साल से वह रह रहे हैं, फिर क्यों उजाड़ा जा रहा है। निगम कर्मचारियों ने उन्हें समझाने के काफी प्रयास किये लेकिन वे वहां से हटने को तैयार नहीं हुईं। तब बुलडोजर से झुग्गियों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद दिल्ली गेट पर बाबू गुलाबराय के मूर्ति के आसपास खड़ी ठेलों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed