फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bankers should dispose of pending applications soon

Agra News: बैंकर्स लंबित आवेदन जल्द निस्तारित करें

Sat, 12 Apr 2025 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bankers should dispose of pending applications soon
कलेक्ट्रेट सभागार में युवा उद्यमी की बैठक में निर्देश देते सीडीओ सचिन ।
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन एवं अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत समीक्षा बैठक हुई। इसमें बैंकर्स एवं अन्य विभागों के साथ वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने पर मंथन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बैंकर्स लंबित आवेदन तत्काल निस्तारित करें। उन्होंने ऋण वितरण में कमी पर नाराजगी जताई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य 700 के सापेक्ष 653 आवेदन बैंक को भेजे गए। 117 ऋण आवेदन स्वीकृत हुए। मात्र 84 को ऋण वितरण हुआ। इस पर नाराजगी व्यक्त की गई। जिला को-ऑर्डिनेटर को तीन दिवस में लंबित आवेदन निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। सभी बैंक प्रतिनिधियों को बताया गया कि सीएम युवा योजना के अंतर्गत जिले को 1700 लाभर्थियों को लाभान्वित कराए जाने का लक्ष्य मिला हैं। विगत वर्ष की भांति शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed