फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Temple Vrindavan Teenager and woman fainted due to over crowd in Banke Bihari temple Vrindavan

Banke Bihari: मंदिर में फिर बढ़ा भीड़ का दबाव, किशोरी और महिला हुई बेहोश

Fri, 16 Dec 2022 05:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 05:58 AM IST
सार

मंदिर के सुरक्षाकर्मी और परिवार के लोग खुशी को मंदिर चबूतरे पर मौजूद चिकित्सकों के पास पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की तबीयत में सुधार हुआ।

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Vrindavan Teenager and woman fainted due to over crowd in Banke Bihari temple Vrindavan
बांके बिहारी मंदिर के रास्ते पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त बृहस्पतिवार को पहुंचे। मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव में किशोरी व महिला बेहोश हो गईं। यह देख मंदिर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल 

बृहस्पतिवार की दोपहर राजभोग आरती के बाद मंदिर के पट खुले तो कतार में खड़े श्रद्धालुओं के सब्र जवाब दे गया। दर्शन का कम समय होने के कारण श्रद्धालु मंदिर की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को संभालने में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।  मंदिर की गलियों से लेकर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तभी मंदिर में दर्शन कर बाहर निकलते समय गेट संख्या चार के समीप गुरुग्राम निवासी संजय की 16 वर्षीय बेटी खुशी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देख परिवार के लोग घबरा गए। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Mathura News: बेटों से परेशान होकर वृद्धा यमुना में कूदी, गोताखोरों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ में फंस गई महिला 

मंदिर के सुरक्षाकर्मी और परिवार के लोग खुशी को मंदिर चबूतरे पर मौजूद चिकित्सकों के पास पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की तबीयत में सुधार हुआ। वहीं दिल्ली निवासी आनंद की 49 वर्षीय पत्नी निर्मला सुबह 12 बजे ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। परिसर में भारी भीड़ में निर्मला फंस गईं और हालत बिगड़ने के बाद बेहोश हो गईं। यह देख मंदिर में सुरक्षाकर्मी उन्हें मंदिर परिसर में मौजूद चिकित्सकों के पास ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें उपचार दिया। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत में सुधार होने पर परिवार के लोग ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed