फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Troubled by the sons, the old woman jumped into the Yamuna

Mathura News: बेटों से परेशान होकर वृद्धा यमुना में कूदी, गोताखोरों ने बचाई जान

Thu, 15 Dec 2022 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 10:59 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि बेटों से परेशान होकर वृद्धा ने जान देने की कोशिश की। वृद्धा विधवा है, पति की मौत के बाद उसे बेटे परेशान कर रहे हैं, इसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन
Troubled by the sons, the old woman jumped into the Yamuna
डूबना

विस्तार

मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के यमुना पुल से एक वृद्धा ने छलांग लगा दी। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वृद्धा को बचाने के लिए वहां मौजूद दो गोताखोर भी यमुना में कूद गए। समय रहते वृद्धा को बचा लिया गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्धा ने पुलिस के बताया कि वो बेटों से परेशान है, इसलिए ये आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई वृद्धा 

विमला (65) निवासी लक्ष्मीनगर ने यमुना में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। गोताखोर अंशुल और विक्रम ने उसे सकुशल बचा लिया। सदर बाजार पुलिस ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से परिजन उसे अपने साथ घर ले गये। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि बेटों से परेशान होकर वृद्धा ने जान देने की कोशिश की। वृद्धा विधवा है, पति की मौत के बाद उसे बेटे परेशान कर रहे हैं, इसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। परिवार को चेतावनी दी है कि यदि वृद्धा को परेशान किया गया को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: मलपुरा में अवैध खनन के अड्डे पर छापा, पकड़ा जखीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले युवती ने लगाई थी यमुना में छलांग

मालूम हो कि दो दिन पहले एक युवती इसलिए यमुना में कूद पड़ी थी क्योंकि उसके पिता पर दो बड़ी बहनों की शादी के लिए पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया था। युवती को पता था कि उसकी शादी के लिए पिता को और कर्ज लेना होगा। उसे भी गोताखोरों ने बचा लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed