{"_id":"6a6230db8eedce8e120ef304","slug":"bank-manager-couple-defrauded-of-over-two-crore-in-agra-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैंक प्रबंधक दंपती से धोखाधड़ी, हड़प ली दो करोड़ से अधिक की रकम; प्लॉट का नहीं किया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैंक प्रबंधक दंपती से धोखाधड़ी, हड़प ली दो करोड़ से अधिक की रकम; प्लॉट का नहीं किया बैनामा
Thu, 23 Jul 2026 08:49 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:49 PM IST
सार
आगरा में बैंक प्रबंधक दंपती से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जमीन के साैदे के दाैरान दंपनी ने दो करोड़ से अधिक का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी प्लाॅट का बैनामा नहीं किया गया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के पंजाब नेशनल बैंक की मंडलीय शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात दंपती से प्लॉट का सौदा करने के नाम पर 2.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले में थाना जगदीशपुरा में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
ओल्ड ईदगाह कॉलोनी निवासी शिंकी हांडा ने पुलिस को बताया कि वह और उनके पति पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सेक्टर एक निवासी प्रहलाद कुमार प्रजापति और भीकम सिंह से 305 वर्गमीटर का एक प्लॉट खरीदने के लिए 2.20 करोड़ रुपये में सौदा किया था। 29 मई को 10 लाख रुपये कैश और चेक दिया था। यह संपत्ति फाइनेंस कंपनी में बंधक थी। उन्होंने बैंक से ऋण लेने के बाद 99-99 लाख के दो डीडी फाइनेंस कंपनी के नाम से जारी कराए। इसके अलावा आठ लाख रुपये भी दिए।
इसके बाद 14.40 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी जमा करा दिया गया। 10 जुलाई को पीड़ित तहसील बैनामा कराने के लिए पहुंचे लेकिन प्रहलाद प्रजापति नहीं आए। उन्होंने प्रहलाद को फोन किया तो वह रकम न देने की बात कहने लगा। इस पर उसके घर गए। वहां पर आरोपियों ने गाली देना शुरू कर दिया। आरोपी के बेटे ने तमंचा तानकर धमकाया। एक करोड़ रुपये और मांगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पक्ष को भी बयान के लिए बुलाया जाएगा। आरोप साबित होने पर ही कार्रवाई की जाएगी।