{"_id":"671b155fbc544a384406712c","slug":"bangles-caused-quarrel-husband-shocked-act-of-wife-reached-police-station-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ियों ने करा दी कलह: पत्नी की इस हरकत ने उड़ाए पति के होश, थाने पहुंच गई...मामला सुन पुलिस भी सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ियों ने करा दी कलह: पत्नी की इस हरकत ने उड़ाए पति के होश, थाने पहुंच गई...मामला सुन पुलिस भी सन्न
Fri, 25 Oct 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Oct 2024 09:19 AM IST
सार
पति और पत्नी के बीच चूड़ियों ने कलह करा दी। नाराज पत्नी थाने पहुंच गई और पति की शिकायत की। पति के आरोप सुन पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पति ने पत्नी को चूड़ियां नहीं दिलाईं तो वह नाराज होकर थाने पहुंच गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने दोनों को समझाने की कोशिश की। बात नहीं बनने पर अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी का आरोप है पति उसे कुछ भी सामान नहीं दिलाता। जब भी कपड़े खरीदने के लिए बोलती है तो कहता है कि अभी तो शादी वाले रखे हैं। इस बात पर भी वह मान गई। चार महीने पहले बेटी हुई। दो महीने पहले उसने पति से चूड़ियां व अन्य सामान दिलाने के लिए कहा तो पति भड़क गया। मारपीट की। तब से वह मायके में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: घर के अंदर हॉस्पिटल, डेंगू का मरीज...झोलाछाप का ऐसा सिस्टम देख, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रह गई हैरान
विज्ञापन
पति का ये है आरोप
उधर, पति का आरोप है कि सब सामान उसके पास है फिर भी रोज नया दिलाने के लिए कहती है। इतनी कम सैलरी में कहां से रोज-रोज चूड़ियां और साड़ी दिला दूं।
ये भी पढ़ें - फ्लिपकार्ट और मंत्रा शॉपिंग: डिलीवरी बॉय ने कर दिया बड़ा कांड, नई पैकिंग में भेजे पुराने जूते; 30 लाख का माल बरामद