फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ban on sale of vimal pan masala in mathura

मथुरा: विमल पान मसाला-अजंता राज ब्रांड स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने फेल, बिक्री पर प्रतिबंध

Wed, 03 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
ban on sale of vimal pan masala in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विमल पान मसाला और अजंता राज ब्रांड स्किम्ड मिल्क पाउडर की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीते वर्ष में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने दोनों ब्रांडों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। जांच में दोनों के नमूने फेल हो गए हैं।

विज्ञापन

 
अभिहित अधिकारी डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि विगत 17 दिसंबर 2020 को विमल पान मसाला का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। खाद्य विश्लेषक लखनऊ द्वारा जारी रिपोर्ट में विमल पान मसाला को मानव उपयोग के लिए असुरक्षित और हानिकारक घोषित किया गया है। इस कारण अग्रिम आदेश तक विमल पान मसाला का जनपद में निर्माण वितरण और विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन


17 अक्तूबर 2020 को खाद्य विभाग की टीम ने अजंता राज ब्रांड स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना भरा था। इसे भी खाद्य विश्लेषक द्वारा असुरक्षित-हानिकारक घोषित किया गया है। दोनों वस्तुओं की बिक्री की सूचना विभाग द्वारा कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में दी गई है। दोनों कंपनियों को चेतावनी दी गई यदि पाबंदियों का उल्लंघन किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed