Agra University: 184 कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म भरने पर रोक, जानें वजह
आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध 184 कॉलेजों में सत्र 2021-22 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने पर रोक लगा दी है। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों व निदेशकों को स्मरण पत्र (रिमाइंडर) भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 184 कॉलेजों ने सत्र 2021-22 की परीक्षा फीस जमा नहीं की है। 6.30 करोड़ रुपये तक बकाया है। ऐसे कॉलेजों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है। यहां के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरने पर रोक लगा दी गई है। कहा गया है कि बकाया फीस जमा करने पर ही परीक्षा फार्म भरने की अनुमति दी जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों व निदेशकों को स्मरण पत्र (रिमाइंडर) भेजा है। विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा का फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। बकाया फीस वाले कॉलेजों की संख्या अधिक होने से प्रक्रिया में देरी हुई है। तय हुआ है कि जिन कॉलेजों की फीस जमा है, उनके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोल दी जाए।
जारी सूची के मुताबिक 184 कॉलेजों के 30,817 छात्र-छात्राओं की फीस बकाया है। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के कॉलेज हैं। कई कॉलेज ऐसे हैं जिनकी 4 लाख रुपये से अधिक फीस बकाया है। परीक्षा नियंत्रक ने पत्र में कहा है कि फीस जमा न करने की स्थिति में यदि छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित होते हैं तो इसके लिए संबंधित कॉलेज जिम्मेदार होंगे।
नो ड्यूज के बाद घोषित होंगे परिणाम
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों के प्रथम सेमेस्टर के परिणाम नो ड्यूज उपलब्ध कराने के बाद ही दिया जाएगा। द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म अलीगढ़ राज्य विश्वविद्यालय की ओर से ही भरवाया जाएगा।