DBRAU: बीएएमएस की परीक्षा हो सकती हैं निरस्त, जांच रिपोर्ट आने का इंतजार
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक का कहना है कि बीएएमएस की परीक्षा में कॉपियों बदले जाने की जांच पुलिस कर रही है। उसकी रिपोर्ट परीक्षा समिति में रखा जाएगा। गड़बड़ी के आधार पर पूरी परीक्षा निरस्त या कुछ प्रश्नपत्रों को निरस्त करने का निर्णय लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन बीएएमएस की परीक्षा को निरस्त कर सकता है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण को परीक्षा समिति में रखा जाएगा। समिति को परीक्षा में ज्यादा गड़बड़ी मिलती है पूरी परीक्षा निरस्त की जाएगी या फिर संबंधित प्रश्नपत्रों की परीक्षा निरस्त की जा सकती है।
विश्वविद्यालय में बीएएमएस की परीक्षा में कॉपी बदलने का मामला सामने आने के बाद पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। और भी लोग पुलिस की जांच के दायरे में हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में व्याप्त गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की जांच अब एसटीएफ को दी है। बीएएमएस की परीक्षा में परीक्षार्थियों की कॉपियों के पन्ने बदले जाने और एक परीक्षार्थी की कॉपी में कई हैंडराइटिंग मिलने का भी मामला सामने आया है। पूरे प्रकरण में विश्वविद्यालय की बदनामी हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक का कहना है कि बीएएमएस की परीक्षा में कॉपियों बदले जाने की जांच पुलिस कर रही है। उसकी रिपोर्ट परीक्षा समिति में रखा जाएगा। गड़बड़ी के आधार पर पूरी परीक्षा निरस्त या कुछ प्रश्नपत्रों को निरस्त करने का निर्णय लिया जाएगा।
एसएसपी ने गठित की एसआईटी
कॉपियां बदलने का मामला बड़ा है। इसलिए एसएसपी ने एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। इसका प्रभारी एसपी सिटी विकास कुमार को बनाया गया है। उनके साथ सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, निरीक्षक रकाबगंज राकेश कुमार और तीन एसआई को सह विवेचक के रूप में शामिल किया गया है। एसआईटी अलग से जांच करेगी।
जांच एसटीएफ को सौंपी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा में कॉपी बदले जाने की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी की परीक्षा में कॉपी बदलने के मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच यूपी एसटीएफ से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।