फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bahubali MLA Vijay Mishra shifted to Agra Central Prison

बाहुबली विधायक विजय मिश्र आगरा केंद्रीय कारागार में शिफ्ट, हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया

Sun, 04 Oct 2020 01:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Oct 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra shifted to Agra Central Prison
विधायक विजय मिश्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की चित्रकूट की जेल में निरुद्ध विधायक विजय मिश्र को शनिवार रात को आगरा केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। उन्हें जेल की अति सुरक्षा बैरक में रखा गया है। रविवार की सुबह विधायक की बेटी कुछ सामान लेकर पहुंची। उसे जांच के बाद अंदर जाने दिया गया। 

विज्ञापन


भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गोपीगंज के धानपुर दक्षिण गांव के निवासी उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने चार अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। कृष्ण मोहन ने विधायक पर मकान पर कब्जा करने, संपत्ति को बेटे के नाम वसीयत कराने की कोशिश का आरोप लगाया था। मुकदमे में विधायक के अलावा उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र और पुत्र विष्णु मिश्र भी नामजद हैं। 
विज्ञापन



विधायक को पहले नैनी केंद्रीय जेल में रखा था। 17 अगस्त को सुरक्षा कारणों के चलते नैनी से चित्रकूट जेल शिफ्ट किया गया था।  शनिवार देर रात विधायक के केंद्रीय जेल पहुंचने पर उनके सामान की तलाशी ली गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि विधायक को अति सुरक्षा बैरक में रखा गया है। इस बैरक में सुरक्षा व्यवस्था रहती है। इसमें एक पूर्व विधायक और एमएलसी भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक और एमएलसी भी हैं निरुद्ध

केंद्रीय जेल में हमीरपुर के पूर्व विधायक अशोक चंदेल और औरेया के एमएलसी कमलेश पाठक पहले से निरुद्ध हैं। पूर्व विधायक अशोक चंदेल को हाईकोर्ट से आजीवन कारावास की सजा होने पर भेजा गया है। जेल-प्रशासन ने सुरक्षा और गुटबाजी को रोकने की दृष्टि से तीनों विधायकों को अलग-अलग सर्किल में रखा है। वह एक-दूसरे के संपर्क में भी नहीं हैं। 

लगातार चौथी बार विधायक चुने गए विजय मिश्र

भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विजय मिश्र लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। 2017 में वह निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते, इससे पहले समाजवादी पार्टी से वह तीन बार विधायक रहे। वर्ष 1990 में विजय मिश्र ने भदोही से कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। गिरफ्तारी से पहले विधायक ने एक वीडियो जारी कुख्यात विकास दुबे जैसा एनकाउंटर होने की आशंका जताते हुए अपनी जान को खतरा बताया था। 


यह भी पढ़ें- 30 घंटे के अंदर तीसरी जेल में पहुंचे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, आर्थिक-सामाजिक मोर्चाबंदी भी तोड़ने की तैयारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed