फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bah Village in Agra Becomes New Stronghold of Lawrence Gang Shooters

UP: प्रदेश का ये गांव बना लाॅरेंस गैंग का नया गढ़, पकड़े जा चुके छह शूटर; रोहित शेट्टी के घर की थी फायरिंग

Sun, 22 Mar 2026 05:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Mar 2026 05:59 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले के बाह गांव में एकबार फिर एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने दस्तक दी। लाॅरेंस गैंग से जुड़े शूटर प्रदीप उर्फ गोलू पंडित को गिरफ्तार किया। रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के केस में बाह से पूर्व में भी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Bah Village in Agra Becomes New Stronghold of Lawrence Gang Shooters
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने का आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू मुंबई स्थित घर पर फायरिंग में वांछित प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित को मुंबई क्राइम ब्रांच एवं यूपी एसटीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार किया। वह बाह के महावीर नगर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी से इलाके के लोग सन्न रह गए। रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में बाह के अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। क्षेत्र में डकैतों को भूल अब लाॅरेंस गैंग की चर्चा ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन


चंबल के बीहड़ में बसे खेड़ा राठौर के गौंसिली गांव से निकल कर प्रदीप उर्फ गोलू पंडित ने कुछ साल पहले बाह के महावीर नगर को अपना ठिकाना बनाया था। धार्मिक आयोजनों के जरिये युवाओं को खुद से जोड़ता था। पहली बार 31 जनवरी, 2023 को जयपुर की एसओजी ने स्थानीय पुलिस की मदद से लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर के रूप में प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसके साथ 3 और शूटर बाह के बड़ागांव के भूपेंद्र गुर्जर, बीकानेर के जयप्रकाश उर्फ जेपी, रिषभ उर्फ यश चंद्ररजवार गिरफ्तार हुए थे। आरोपियों ने जनवरी 2023 में जयपुर के जी क्लब एवं हॉटल डेज के मालिक अक्षय गुरनानी पर हमला किया था और एक करोड़ की मांग करते हुए चिट्ठी फेंक कर भागे थे। वारदात के बाद सभी जैतपुर क्षेत्र में आकर छिप गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉरेंस विश्नोई के गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी से बाह क्षेत्र के लोग सकते में आ गए थे। 9 जून, 2025 को प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित को राजस्थान के गंगानगर की पुलिस ने कारोबारी पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 16 जनवरी को प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया था।

रिहाई के बाद एक बार फिर महावीर नगर में आकर छिप गया था। रोहित शेट्टी प्रकरण में बिजौली से गिरफ्तार किए गये विष्णु कुशवाह के परिजन ने भी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित पर फंसाने का आरोप लगाया था। कहा था कि जिम चलाने वाले विष्णु के पास आकर उसने अपने जाल में फंसा लिया था। प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित की शनिवार को हुई गिरफ्तारी से महावीर नगर के लोग डर और दहशत से भर गए हैं। 


गिरफ्तारी के साथ ही बस्ती में चर्चाओं का माहौल है। 15 फरवरी को बिजौली गांव के 5 युवकों की गिरफ्तारी के बाद फैली दहशत कम नहीं हो पाई थी। प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित की चौथी बार गिरफ्तारी से बस्ती के लोग उसकी दहशत से डरे हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed