Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री पर ऐसी टिप्पणी कर बैठा युवक, मिली ऐसी सजा; बोला- अब नहीं होगी गलती
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद आरोपी युवक की ऐसी हालत कर दी गई कि उसे माफी मांगनी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बागेश्वर धाम सरकार के महंत धीरेंद्र शास्त्री पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। उसने कुछ ऐसा कहा कि गांव का हर व्यक्ति सकते में आ गया। मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर्व था। लोग अपने-अपने गुरुओं की पूजा कर रहे थे। उनसे आशीर्वाद ले रहे थे मगर गांव के एक युवक ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया कि ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
यहां का है मामला
प्रकरण आगरा के थाना अछनेरा के गांव जनूथा का है। स्थानीय निवासी युवक संदीप ने बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार के महंत पं. धीरेंद्र शास्त्री के व्यक्तिगत जीवन पर ऐसी टिप्पणी कर दी जो लोगों को नागवार गुजरी। बताया गया है कि गांव जनूथा के युवक संदीप द्वारा मंगलवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही महाकाल यूथ बिग्रेड के कार्यकताओं ने युवक को पहचान लिया और संदीप को गांव में ही ढूंढकर पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें - डॉक्टर बना हैवान: बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती की महिला, फिर कर दिया ऐसा कारनामा; जीते जी मर गई वो
मांगी माफी
जब अभद्र टिप्पणी करने के बारे में पूछा तो वह अकड़ने लगा, जिसे देख महाकाल यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। अभद्र टिप्पणी करने वाले की जमकर धुनाई लगाई। संदीप ने माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा। किसी भी धर्म के बारे कोई भी टिप्पणी भी नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें - फरियादी की करुण पुकार: डीएम साहब...मुझे लौटा दो मेरी 'कायनात', आठ साल जिगर के टुकड़े की तरह पाला है
ये था विवादित बयान
आरोपी युवक संदीप ने धीरेंद्र शास्त्री का फोटो लगाकर भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण को उनका बाप (पिता) कह दिया और ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।