फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Badly trapped in process of increasing brightness of face red with bleach

Beauty Tips: निखार के चक्कर में बुरे फंसे, फेशियल, ब्लीच से चेहरा हुआ लाल; ये गलती पड़ी भारी

Sun, 07 May 2023 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 12:04 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में रोजाना 15 से 18 मरीज आ रहे। सहालग के चलते दूल्हा और दुल्हन की संख्या अधिक है जो  फेशियल, ब्लीच  के चक्कर में फंसकर अपना चेहरा लाल कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Badly trapped in process of increasing brightness of face red with bleach
bleach - फोटो : istock

विस्तार

 शादी, समारोहों में चमक-दमक के लिए मेकअप कराना महिलाओं, युवतियों को भारी पड़ रहा है। फेशियल व ब्लीच कराने से उन्हें एलर्जी हो रही है। कइयों का चेहरा लाल पड़ गया। जलन की वजह से डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा। ऐसे मरीजों में दुल्हनें भी शामिल रहीं। सहालग के दिनों में एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में 50 फीसदी मरीज बढ़े हैं।

विज्ञापन


त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में औसतन 280 मरीज आ रहे हैं। बीते दो-तीन महीने में सहालग की वजह से चेहरे पर एलर्जी के मरीज करीब डेढ़ गुना बढ़े हैं। मेकअप में घटिया कॉस्मेटिक सामान और केमिकलयुक्त सामग्री से चेहरा लाल पड़ रहा है। जल्दी-जल्दी फेशियल और ब्लीच कराने से लाल दाने, चकत्ते, त्वचा में जलन, खुजली हो रही है। ऐसी परेशानी वाले रोजाना 15-18 नए मरीज आ रहे हैं। इनमें 92 फीसदी युवतियां और महिलाएं हैं। कुछ दुल्हन भी रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंटर पास बने डॉक्टर: इलाज करते हुआ पकड़े गए तीन झोलाछाप, रेट लिस्ट देख चकरा गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

त्वचा के मुताबिक कराएं मेकअप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस होम्योपैथी साइंस कांग्रेस साेसाइटी के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद सारस्वत का कहना है कि केमिकलयुक्त रसायन और क्रीम के फेशियल, ब्लीच कराने से चेहरे की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है। ओपीडी में मेकअप और ब्लीच-फेशियल से एलर्जी और त्वचा के जल जाने के मरीज आ रहे हैं। युवतियां अधिक हैं, जिन्होंने अपनी सगे-संबंधियों की शादी के लिए मेकअप कराया था।

चेहरे पर दाने और चकत्ते बढ़े

केस एक: ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 22 साल की युवती की बीते सप्ताह शादी हुई। इसके लिए एक सप्ताह में फेशियल और ब्लीच दोनों करा लिया। शादी वाले दिन गहरा मेकअप कराया। इससे चेहरा लाल पड़ गया, विदा होकर घर आई तो चेहरे पर दाने और चकत्ते तेजी से बढ़े। डॉक्टर से दवा लेने पर राहत हुई।
इलाज कराना पड़ा

केस दो: दयालबाग में 27 साल की महिला ने अपने भाई की शादी में गहरा मेकअप कराया। ब्लीच और फेशियल कराया। तीन दिन के लिए अलग-अलग मेकअप कराने से जलन और खुजली होने लगी। गाल और मस्तिष्क पर लाल दाने तेजी से उभर आए। हालत खराब होने पर डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा।

ये भी पढ़ें - Agra: स्वामीबाग नगर पंचायत में मतदान से पहले मतपत्र लीक, चुनाव की निष्पक्षता और गोपनीयता हुई तार-तार

इन बातों का रखें ख्याल:

- मेकअप में घटिया सामग्री के उपयोग से बचें।
- ब्लीच-फेशियल से जलन हो तो इसे न कराएं।
- ओवर और लंबे समय तक मेकअप से बचें।
- ठंडे पानी से चेहरे को दो-तीन बार धोएं।
- चेहरे पर ऐलोवेरा का लेप लगा सकते हैं।
- मुल्तानी मिट्टी के लेप से भी जलन में आराम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed