फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inter pass doctor three fraudsters caught while treating clinics sealed in agra

इंटर पास बने डॉक्टर: इलाज करते हुआ पकड़े गए तीन झोलाछाप, रेट लिस्ट देख चकरा गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sun, 07 May 2023 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 11:58 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन झोलाछाप को इलाज करते पकड़ा। जिसके बाद थाने में एफआईआर के लिए दी तहरीर दी गई है।
 

विज्ञापन
Inter pass doctor three fraudsters caught while treating clinics sealed in agra
झोलाछाप के क्लीनिक किए गए सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगला परसोति बोदला में 3 झोलाछाप के क्लीनिक सील किए हैं। ये मरीजों को इंजेक्शन-ड्रिप लगाते पकड़े गए। इनके पास चिकित्सकीय डिग्री नहीं थी। ये केवल इंटरमीडिएट पास हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि झोलाछाप की दुकान चलाने की शिकायत मिलने के बाद डॉ. पीयूष जैन के नेतृत्व में टीम भेजी। टीम के छापे में तीनों झोलाछाप मरीजों का इलाज करते मिले। क्लीनिक-हॉस्पिटल का पंजीकरण और चिकित्सकीय डिग्री नहीं थी। इनके यहां से एंटीबायोटिक दवा, इंजेक्शन, बुखार-खांसी के सिरप समेत कई तरह की दवाएं भी मिली हैं। ये मरीजों को इंजेक्शन लगाने से लेकर ड्रिप तक चढ़ाते थे। सर्जरी भी करते थे। दुकान सील करते हुए नोटिस दिया है। मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। उनसे तीन दिन में संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।

विज्ञापन

डिग्री और पंजीकरण नहीं, सभी इलाज का दावा

 झोलाछाप के पास भले ही चिकित्सकीय डिग्री नहीं थी, लेकिन सभी इलाज की गारंटी दे रहे थे। बाकायदा इसके लिए बोर्ड पर लिख भी रखा था। फूलमाला हॉस्पिटल और अंजलि हॉस्पिटल के बोर्ड पर चर्म रोग, बवासीर, भगंदर, फिशर, निमोनिया, बुखार, डायरिया समेत अन्य बीमारियों का गारंटी से इलाज करने का दावा लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Wrestlers Protest: पहलवानों को मिला आगरा के अधिवक्ताओं का समर्थन, दिल्ली के लिए होंगे रवाना

सर्जरी और ड्रेसिंग का सामान भी मिला

झोलाछाप की दुकान पर इलाज की रेट लिस्ट चस्पा थी। वहां सर्जरी भी की जाती थी। अपंजीकृत चिकित्सक सेल के नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि दुकान में सर्जरी और ड्रेसिंग का सामान भी मिला है। यहां बवासीर और भगंदर का ऑपरेशन भी किया जाता था।

ये लगी थी मरीज देखने की रेट लिस्ट

बवासीर: 100 रुपये
भंगदर: 50 रुपये
टांके: 50 रुपये
ड्रेसिंग: 20 रुपये
इंजेक्शन: 20 रुपये
टीम को ये मिली स्थिति:

 

बिना बोर्ड के देख रहा था मरीज

नगला परसोती में टीम ने एक घर में बनी दुकान में दो मरीज मिले। दुकान पर कोई बोर्ड नहीं लगा था। यहां सुरजीत कुमार इलाज कर रहा था। टीम के पूछने पर खुद को हाईस्कूल पास बताया। इंटर कभी पास तो कभी फेल के बारे में बताता। अलमारी में दवाएं भरी हुई थीं। बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा पड़ा था।

फूलमाला हॉस्पिटल

बोर्ड पर डाॅ. बंगाली और इसके नीचे डॉ. मलकर लिखा था। अंदर कुलदीप नामक झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहा था। सात मरीज मिले। यहां बेड भी थे। इसमें बच्चों को ड्रिप लगाने की तैयारी चल रही थी। इसकी पत्नी नर्स है। सिरप, एंटीबायोटिक दवा और एस्टोरायड दवाएं भी मिलीं।

अंजलि क्लीनिक

बोर्ड पर डॉ. राय बंगाली का नाम दर्ज था। यहां दो मरीज इलाज कराते मिले। संदीप कुमार नामक युवक मरीजों का इलाज कर रहा था। पूछने पर उसने बताया कि वह स्नातक कर रहा है। पढ़ाई के साथ मरीज भी देख लेता है। अलमारी में दवाएं भरी हुई थीं। बायोमेडिकल वेस्ट भी मिला।

(जैसा कि अपंजीकृत चिकित्सक सेल के नोडल प्रभारी डॉ. पीयूष जैन ने बताया)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed