फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bade miyan dargah case preparations to run bulldozers on 110 houses in etah

एटा: सरकारी जमीन पर बसा दी पूरी बस्ती, शुरू हुई पैमाइश, 110 मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

Tue, 26 Apr 2022 03:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 03:39 PM IST
सार

जलेसर में सरकारी जमीन के कोई छोटे मोटे हिस्से पर कब्जा नहीं किया गया, बल्कि पूरी बस्ती बसा दी गई। पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने इस जमीन पर बने 110 मकान के मालिकों को नोटिस दिया है।

विज्ञापन
Bade miyan dargah case preparations to run bulldozers on 110 houses in etah
मोहल्ला किला में पैमाइश करती नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले के जलेसर में बड़े मियां की दरगाह से जुड़े लोगों ने सरकारी जमीन पर पूरी बस्ती बसा दी। अब यहां बनाए गए मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। बीते दिन नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीमों ने मोहल्ला सादात और मोहल्ला किला में पैमाइश की, जो करीब छह घंटे तक चली। इस दौरान 110 मकान स्वामियों को नोटिस दिए गए। इसमें बिना अनुमति निर्माण करवाए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा दरगाह कमेटी से जुड़े लोगों की घरों की भी पैमाइश की गई। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला किला व मोहल्ला सादात में पूर्व दरगाह कमेटी के सदस्यों द्वारा करीब पांच एकड़ जमीन की प्लॉटिंग कर 100 बैनामे किए गए। यह पूरी जमीन सरकार की बताई जा रही है। एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री के आदेश पर कमेटी से जुड़े लोगों द्वारा पिछले वर्षों में किए गए बैनामों की जांच कराई गई थी। इसमें यह पूरा चिट्ठा सामने आया है। अकबर, आदिल, अजमी आदि द्वारा पालिका की पांच एकड़ से अधिक जमीन के बैनामे किए जाने की बात जांच में पाई गई है। सोमवार को नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम इन मोहल्लों में पहुंची।
विज्ञापन


 संयुक्त टीम ने करीब छह घंटे तक पैमाइश की। मोहल्ला सादात में 70 और मोहल्ला किला में 40 मकान स्वामियों को नोटिस थमाए गए। सात दिन के अंदर मकानों के बैनामा व मानचित्र सहित जवाब पालिका कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। सात दिन बाद इन मकानों को ढहा दिया जाएगा। इसका हर्जा-खर्चा भी मकान स्वामियों से वसूला जाएगा। इस दौरान अतर सिंह लेखपाल, सतेंद्र जादौन सभासद, विजय गिरी सभासद, सत्यपाल सिंह, रूपकिशोर, रिंकू, वकील अख्तर आदि लोग मौजूद थे। ईओ लोकेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग इस संपत्ति की जांच कर रहा है। मकान निर्माण के समय नक्शे की अनुमति नहीं ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों में भी होगी पैमाइश

प्रशासन द्वारा कराई जा रही दरगाह के पूर्व कमेटी सदस्यों की संपत्ति सहित किए गए बैनामा की जांच में दूसरे दिन मंगलवार को भी पैमाइश चलेगी। जिसमें मोहल्ला नई बस्ती, ठगेलान, गढ़ी मानखान, मोहल्ला हथोड़ा में पैमाइश कराई जाएगी।

कराई जा रही जांच 

एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा किए जाने की जांच कराई जा रही है। जो भी अवैध निर्माण पाए जाएंगे, उन्हें हटवाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed