{"_id":"60f468cb8ebc3e744652dc35","slug":"backward-class-students-will-get-free-computer-training-mainpuri-news-agr500354791","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगा नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगा नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय ने पिछड़े वर्ग के शिक्षित निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इसके लिए जिले के चार कंप्यूटर सेंटरों को अनुमति प्रदान की गई है।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय ने एक लाख से कम वार्षिक आय वाले छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत छात्र-छात्राओं का चयन इंटरमीडिएट की मैरिट के आधार पर किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को ओ लेवल और सीसीसी के लिए दो अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करने होंगे।
आवेदन की हार्ड कॉपी पिछड़ा वर्ग कार्यालय पर सभी जरूरी अभिलेखों के साथ जमा करनी होगी। आवदेनपत्र के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका, एक फोटो, आधारकार्ड, आय प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र की प्रति भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन किसी भी जनसेवा केंद्र या विभाग द्वारा आवंटित किए गए कंप्यूटर सेंटरों से किए जा सकते हैं। जिले में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए चाणक्य एसीएल, ग्लोबल कंप्यूटर, एसी स्टार और एसडी कंप्यूटर सेंटर पुरुषोत्तम कलेक्शन के पीछे स्टेशन रोड को अनुमति प्रदान की गई है।