फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'baby taj' may also declared world heritage

‘बेबी ताज’ भी हो सकता है वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल

Sat, 02 Mar 2013 01:44 PM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
'baby taj' may also declared world heritage

अगर आगरा के बाशिंदों और प्रशासन की पैरवी मजबूत रही तो आगरा के दो अन्य स्मारक भी यूनेस्को की विश्व दाय इमारतों में शामिल हो जाएंगे। छह से नौ मार्च तक होटल जेपी पैलेस एंड कन्वेंशन सेंटर में यूनेस्को के पांच शीर्ष अधिकारियों के साथ वर्ल्ड हेरीटेज कमेटी के पदाधिकारी, करीब डेढ़ दर्जन देशों के राजदूत, आर्कियोलॉजी विभाग के अधिकारियों का सेमिनार होगा।

विज्ञापन


सेमिनार में विश्व दाय स्मारकों की मौजूदा स्थिति और नए प्रस्तावित स्मारकों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है बेबी ताज के नाम से मशहूर एत्माद्दौला का मकबरा और सिकंदरा स्थित अकबर का मकबरा भी विश्व दाय की श्रेणी में आ जाएगा। सेमिनार में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच भी होंगी।
विज्ञापन


ताज की नगरी में छह से नौ मार्च तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में विश्वदाय स्मारकों वाले सभी देशों के राजदूत, पुरातत्व विभाग के अधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सेमिनार में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित विश्व के तमाम देशों के विश्वदाय इमारतों की स्थिति के बारे में चर्चा होगी। उनका स्थलीय भ्रमण भी किया जाएगा। उनका मूल स्वरूप बनाए रखने की कवायदों के बारे में चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और यूपी पर्यटन के सहयोग से आयोजित सेमिनार में ‘बेबी ताज’ एत्माद्दौला, अकबर का मकबरा सहित देश के अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को विश्व दाय में शामिल करने पर भी चर्चा होगी। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी होंगे और आगरा में रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने सेमिनार की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि सेमिनार की तैयारी पूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed